Breaking News: आईटीआई रेवाड़ी में रोजगार मेला 16 को

On: June 14, 2026 7:51 PM
Follow Us:
ROJGAR MELA

Breaking News: केन्द्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय आई.टी.आई. द्वारा मंगलवार, 16 जून को राजकीय आई.टी.आई. (बाल) रेवाड़ी में प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें। बता दे कि समय समय पर आईटीआई रेवाड़ी में रोजगार मेले लगाए जाते है ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पडे। Breaking News

 

Breaking Newsउन्होंने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 20-25 कम्पनियां भाग लेंगी, जिसमें कम्पनियों द्वारा मैट्रिक, इन्टरमीडिएट, स्नातक (सभी संकाय), आईटीआई, डिप्लोमा व अन्य तकनीकी डिग्री धारक पास लडक़े व लड़कियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेंगे।

उन्होंने जिले के सभी रोजगार के इच्छुक प्रार्थियों से आह्वान किया कि वे इस रोजगार मेले में नौकरी का अवसर प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। सभी प्रार्थी अपने साथ अपना रिज्यूम एवं आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आए। Breaking News
———-

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now