सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Bhiwadi Crime News: भिवाड़ी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी, लोगों में दहशत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bhiwadi Crime News:  एक तरफ औद्योगिक नगरी भिवाड़ी का विकास किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ शहर में मोबाइल झपटमारी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में…


भिवाड़ी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी, लोगों में दहशत
भिवाड़ी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी, लोगों में दहशत
Google News Follow us on Google

Bhiwadi Crime News:  एक तरफ औद्योगिक नगरी भिवाड़ी का विकास किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ शहर में मोबाइल झपटमारी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों की मोबाइल चोरी हो रही है जिससे लोगों में घुसा और डर का माहौल देखने को मिल रहा है।

Advertisement

 

कई इलाकों में लगातार सामने आ रहे मामले (Bhiwadi Crime News)

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

जानकारी के अनुसार फूलबाग, नीलम चौक, हाउसिंग बोर्ड, यूआईटी और आसपास के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों के दौरान मोबाइल झपटमारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। बदमाश खासतौर पर उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जो सड़क किनारे फोन पर बात करते हुए चलते हैं या वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मामलों में महिलाओं और छात्रों के साथ भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।कुछ पीड़ितों ने बताया कि बदमाश बेहद तेज रफ्तार बाइक पर आते हैं और कुछ सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

ऑनलाइन शिकायत के बाद भी धीमी कार्रवाई

पीड़ितों का आरोप है कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कई मामलों में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।लोगों का कहना है कि रात के समय कई इलाकों में पुलिस गश्त कम दिखाई देती है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं।

महंगे स्मार्टफोन एक झटके में चोरी हो जाने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है।कुछ परिवारों ने बच्चों और महिलाओं को रात के समय अकेले बाहर भेजना भी कम कर दिया है।

प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग

शहरवासियों ने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मजबूत करने और झपटमार गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। भिवाड़ी में बढ़ती यह समस्या अब आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp