
Rewari News: बीते गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के कीमतों में ₹3 की बढ़ोतरी कर दी गई जिसके बाद आम जनता के ऊपर महंगाई की मार पड़ी है। रेवाड़ी में आज सुबह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों का कहना है कि आने वाले समय में पेट्रोल डीजल के रेट में और भी बढ़ोतरी हो सकती है ऐसे में उपभोक्ता बढ़ती महंगाई को देखते हुए पहले ही टंकी फुल करने में लगे हैं।
रेवाड़ी के स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले से ही महंगाई बढ़ने से जीवन मुश्किल हो गया है और अब तेल के कीमतों में बढ़ोतरी होने से अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
दैनिक खर्चे में भी हुई बढ़ोतरी
पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी होने से निजी गाड़ियों से सफर करना तो महंगा हुआ ही है इसके साथ ही साथ सार्वजनिक गाड़ियों से सफर करना भी महंगा हो गया है। पेट्रोल डीजल में हुई बढ़ोतरी का असर सिर्फ सफर तक सीमित नहीं है बल्कि इसके वजह से सब्जी दूध राशन और अन्य जरूरी चीजों के रेट में बढ़ोतरी हो गई है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर
नौकरी करने वाले और मध्यम वर्ग के लोगों का मानना है कि पेट्रोल डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर उनके निजी जीवन पर पड़ेगा। ऑटो चालक और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि मजबूरन हमें अब किराए में भी बढ़ोतरी करनी पड़ेगी।
पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए लोगों ने कहा कि पेट्रोल डीजल के रेट में ऐसे ही बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले समय में परेशानियां बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन
