शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में रिश्तों में खेली खून की होली ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: क्या जमाना आ गया है। भाई ही भाई के खून का प्यासा बना हुआ है। किसी में समाई नहीं है। छोटी सी कहा सुनी को लेकर अलावलपुर में रिश्तोंं में खून…


सगे भाई की पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया
सगे भाई की पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: क्या जमाना आ गया है। भाई ही भाई के खून का प्यासा बना हुआ है। किसी में समाई नहीं है। छोटी सी कहा सुनी को लेकर अलावलपुर में रिश्तोंं में खून कर दिया गया। आलम यहां तक सगे भाई की पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया हैं

 

पेड काटने को लेकर हुआ विवाद: बता दे कि गांव अलावलपुर की ढाणी में मंगलवार दोहपर को पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया गया एक आधा दर्जन लोगों ने बुर्जुग महिला सरवण देवी 80 की पीट पीट कर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत की सूचना पाकर डीएसपी संजीव बल्लारा भी गांव पहुंचे। इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

 

आज होगा पोस्टमार्टम: बताया जा रहा शीतल ने लीलू के भाई व उसके बेटे अलावलपुर आए तथा उसकी पत्नी सरवण पर हमला बोल दिया। आवाज सुनकर उसका बेटा जब बाहर आए तो वे वहां से फरार हो गए। सरवण को पीट पीट कर घायल कर दिया जिससे वह घायल होकर वही पड गई। परिजनो घायल होने पर उसे सरकारी अस्पताल रेवाड़ी लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में फिर जहरीली हुई हवा, जानिए दिल्ली-NCR में क्यों हुआ GRAP-2 लागू

थाना धारूहेडा पुलिसने बताया शीथल के रहने वाले हेतराम, धनश्याम व खेमचंद तीन भाई हैं   हेतराम का बेटा लीलू अलावलपुर में रह रहा है। मंगलवार को खेंमचंद, उसके बेटे नत्यु,सुरज, जलसिंह व राजू तथा नत्यु के बेटे अशोक ने लीलू की पत्नी सरवण देवी पर हमला कर दिया था जिससे वह मर गई।   बताया जा रहा है गांव में पेड काटने को लेकर लीलू व खेमचंद के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर खेमचंद का बेटा न​त्यु, सुरज, राजू व जलसिंह तथा नत्यु का बेटा अशोक शीथल से अलावलपुर आए गए तथा घर के बाहर बेठी लीलू पत्नी बुजुर्ग सरवण देवी 80 पर हमला कर दिया। आरोपियोंं ने पीट पीट कर उसको मार दिया।

 

थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया सूचना मिलते पुलिस गांव में पहुंच गई थी। पता चला कि घायल महिला को रेवाड़ी लेकर गए है जहां उसकी मौत हो गई है। जांच की जा रही है महिला का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: 2 करोड़ ठगी गिरोह से जुड़े दो ओर शातिर काबू

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp