धारूहेड़ा में बुर्जुग महिला की पीट पीट कर हत्या

On: September 22, 2026 7:29 PM
Follow Us:
THANA DHARUHERA
धारूहेड़ा थाना

धारूहेड़ा: गांव अलावलपुर की ढाणी में मंगलवार दोहपर को पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया गया एक आधा दर्जन लोगों ने बुर्जुग महिला सरवण देवी 80 की पीट पीट कर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत की सूचना पाकर डीएसपी संजीव बल्लारा भी गांव पहुंचे। इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाना धारूहेडा पुलिस ने बताया कि खेमचंद, लीलू दोनो सगे भाई है। फिलहाल लीलू गांव में रह रहा है तथा खेमचंद का परिवार राजस्थान के शीतल में रहता है। बताया जा रहा है गांव में पेड काटने को लेकर लीलू व खेमचंद के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर खेमचंद का बेटा न​त्यु, सुरज, राजू व जलसिंह तथा नत्यु का बेटा अशोक शीथल से अलावलपुर आए गए तथा घर के बाहर बेठी लीलू पत्नी बुजुर्ग सरवण देवी 80 पर हमला कर दिया।

शोर सुनकर जब लीलू व उसका बेटा जब बाहर आए तो वे वहां से फरार हो गए। सरवण को पीट पीट कर घायल कर दिया जिससे वह घायल होकर वही पड गई। परिजनो घायल होने पर उसे सरकारी अस्पताल रेवाड़ी लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया सूचना मिलते पुलिस गांव में पहुंच गई थी। पता चला कि घायल महिला को रेवाड़ी लेकर गए है जहां उसकी मौत हो गई है। जांच की जा रही है महिला का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now