महेंद्रगढ की सान्या यादव एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

On: September 7, 2026 7:32 PM
Follow Us:
महेंद्रगढ की सान्या यादव एशियन गेम्स दिखाएगी दम

हरियाणा (Best24News): जापान के आइची-नगोया में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) ने 77 सदस्यीय मजबूत एथलेटिक्स दल का ऐलान कर दिया है। अहीरवाल क्षेत्र के लिए गर्व की बात यह है कि महेंद्रगढ़ जिले की प्रतिभावान एथलीट सान्या यादव डिस्क्रस थ्रो (Discus Throw) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगें गैंग
बता दे कि 20वें एशियन गेम्स 2026 जापान में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगे।
इस दल में भारत कर ओर से 34 पुरुष और 43 महिला एथलीट भाग लेगें। महेंद्रगढ़ की बेटी सान्या यादव के भारतीय दल में चयन होने की खबर से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और आसपास के पूरे क्षेत्र के खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह और खुशी की लहर है।

पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगा भारत
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि भारतीय दल हांगझोऊ एशियन गेम्स में जीते गए 29 पदकों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के स्पष्ट लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भारतीय एथलीट अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now