नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!

On: September 6, 2026 12:05 PM
Follow Us:
नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!

रेवाड़ी (Best24News): नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संदेश देने के लिए रविवार को रेवाड़ी में भव्य ‘यूथ मैराथन’ (Youth Marathon) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!
नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!

मुख्यमंत्री ने युवाओं के अभूतपूर्व जोश की सराहना करते हुए कहा कि रेवाड़ी की धरती से उठी इस मैराथन की गूंज पूरे हरियाणा में नशा मुक्ति का संदेश फैलाएगी।मैराथन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “चाहे 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर ऑल’ हो या 10 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़, युवाओं का हर कदम नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार है।

नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!
नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!

रेवाड़ी के युवाओं ने आज नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया है।” सरकार ‘नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प के साथ एक्शन प्लान-2029 पर तेजी से कार्य कर रही है।

नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!
नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!

सख्त कार्रवाई और पुनर्वास: नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है। वहीं, पीड़ितों के उपचार के लिए प्रदेश भर में 160 नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।हरियाणा उदय’ कार्यक्रम के तहत अब तक 2,485 जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 16 लाख 61 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की है। ग्राम व वार्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक मिशन टीमें गठित की गई हैं।

नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!
नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे खेलों, शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ें और नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।हाफ मैराथन के जरिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने संदेश दिया कि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरे समाज का एकजुट होना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों व नागरिकों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!
नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ रेवाड़ी!

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now