शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

नारनौल के बाद अब रेवाड़ी में भी पशुपालकों की महांपंचायत की तैयारी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा में दूध और देसी घी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पशुपालकों और डेयरी किसानों का आंदोलन अब पूरे प्रदेश में विस्तार ले रहा है। हिसार, जींद, कैथल और…


नारनौल के बाद अब रेवाड़ी में भी पशुपालकों की महांपंचायत की तैयारी
नारनौल के बाद अब रेवाड़ी में भी पशुपालकों की महांपंचायत की तैयारी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा में दूध और देसी घी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पशुपालकों और डेयरी किसानों का आंदोलन अब पूरे प्रदेश में विस्तार ले रहा है। हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र के बाद अब महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र में भी पशुपालकों ने महापंचायत बुलाकर दूध और घी के नए रेट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं।

Advertisement

इस बीच खबर है कि नारनौल के फैसले के बाद अब रेवाड़ी जिले के पशुपालक भी आपस में संपर्क साध रहे हैं, ताकि रेवाड़ी और आसपास के इलाकों में भी जल्द ही सर्वसम्मति से नए दाम तय किए जा सकें।

रेवाड़ी समेत अन्य जिलों में भी जल्द होंगी बैठकें

नारनौल में नए रेट लागू होने के बाद अब अहीरवाल के अन्य हिस्सों में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। रेवाड़ी के स्थानीय डेयरी संचालकों और पशुपालकों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रेवाड़ी में भी महापंचायत बुलाकर इन दरों को लागू किया जा सकता है, जिससे आम जनता के किचन बजट पर असर पड़ना तय है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

फैजलीपुर (कादीपुर) पंचायत में लिया गया बड़ा फैसला

शनिवार को नारनौल के गांव फैजलीपुर (कादीपुर) में आयोजित भव्य ग्रामीण पंचायत में पशुपालकों ने बढ़ती महंगाई, खल-बिनौला और हरे चारे के आसमान छूते दामों का हवाला देते हुए नया मूल्य ढांचा लागू करने पर सहमति जताई।

पंचायत द्वारा निर्धारित नई दरें:

  • भैंस का दूध: ₹80 प्रति लीटर
  • गाय का दूध: ₹60 प्रति लीटर
  • भैंस का देसी घी: ₹1,500 प्रति किलोग्राम
  • गाय का देसी घी: ₹2,000 प्रति किलोग्राम

नियम तोड़ने पर 11,000 रुपये का आर्थिक जुर्माना

पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए फैसलों को सख्ती से लागू करवाने के लिए ग्रामीण व पशुपालक समिति ने सख्त कदम उठाया है। समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी पशुपालक या डेयरी संचालक तय दरों से कम कीमत पर दूध या घी बेचता पाया गया, तो उस पर 11,000 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp