रेवाड़ी (Best24News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU मीरपुर ), मीरपुर (रेवाड़ी) अपनी 13 वर्षों की सफल अकादमिक यात्रा पूर्ण करने के बाद कल, 7 सितंबर 2026 (सोमवार) को अपना 14वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित कल्पना चावला सभागार में किया जाएगा।
1 सितंबर से परिसर में जारी सप्ताह भर के रंगारंग वार्षिकोत्सव का समापन कल मुख्य समारोह के साथ होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD) एवं SJHIFM के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू जबकि विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कौशिक होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी।

कार्यक्रम के दौरान सप्ताह भर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं—जैसे सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, एक्टिंग, मिमिक्री/कॉमेडी, रील मेकिंग, रैंप वॉक, कविता पाठ, भाषण, पेंटिंग, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, कोलाज और पोस्टर मेकिंग—के विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
13 वर्षों का सफल सफर: IGU की प्रमुख उपलब्धियां
स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विश्वविद्यालय की 13 वर्षों की उपलब्धियों का खाका साझा किया। उन्होंने बताया कि सितंबर 2013 में स्थापित इस संस्थान ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए हैं: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्ण रूप से लागू करते हुए AI एवं मशीन लर्निंग में B.Tech, B.Sc (Honours), B.Com (Honours), BCA, लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट, HMCT तथा LLM जैसे आधुनिक कोर्स शुरू किए गए हैं।
भारतीय ज्ञान प्रणाली व सांस्कृतिक संरक्षण: समृद्ध विरासत को सहेजने के लिए ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र’ और ‘संस्कृत विभाग’ की स्थापना की गई है। संस्कृत में M.A. और भगवद्गीता में डिप्लोमा संचालित है। लगभग सभी विभागों में Ph.D. कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कोर, H-इंडेक्स और संकाय को मिलने वाले रिसर्च ग्रांट्स में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है।शैक्षणिक, औद्योगिक और अनुसंधान आधारित सहयोग के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ समझौते किए गए हैं।
विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। कुलपति ने इसे भारतीय मूल्यों से जुड़ा एक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी संस्थान बनाने का संकल्प दोहराया। समारोह की पूर्व संध्या पर कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी समस्त IGU परिवार, शिक्षकों व विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।












