गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा की बेटी ओशिन ने एशियन यूथ गेम्स में मचाया धमाल, जीता सिल्वर मेडल और बढ़ाया देश का मान

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के खेल मैदान से एक और गौरवशाली खबर आई है। हिसार जिले के गांव डाटा की ओशिन ने बहरीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में…


Haryana News: हरियाणा की बेटी ओशिन ने एशियन यूथ गेम्स में मचाया धमाल, जीता सिल्वर मेडल और बढ़ाया देश का मान
Haryana News: हरियाणा की बेटी ओशिन ने एशियन यूथ गेम्स में मचाया धमाल, जीता सिल्वर मेडल और बढ़ाया देश का मान
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के खेल मैदान से एक और गौरवशाली खबर आई है। हिसार जिले के गांव डाटा की ओशिन ने बहरीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया। उनकी जीत से गांव में जश्न का माहौल है।

Advertisement

ओशिन ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 43.38 मीटर की थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। यह अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उनके पिता ने गर्व से कहा कि बेटी की इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव की शान बढ़ा दी है।

इस समय ओशिन मुंबई की रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें कोच वीरेंद्र के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। चार बार की ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी सीमा अंतिल से प्रेरित होकर ओशिन ने यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ओशिन के परिवार का कहना है कि उसे बचपन से ही खेलों में गहरी रुचि रही है। उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह सफलता पाई है। परिवार और ग्रामीणों ने उनके कोच और गुरु का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।

ओशिन की इस सफलता से गांव डाटा में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने कहा है कि बेटी के गांव लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। गांव के बच्चों और युवाओं में जोश का माहौल है। ओशिन अब गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp