भिवाड़ी में ABTA के ट्रांसपोर्ट दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

On: September 6, 2026 4:05 PM
Follow Us:
भिवाड़ी में ABTA के ट्रांसपोर्ट दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

भिवाड़ी: (Best24News)  अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (ABTA) द्वारा ट्रांसपोर्ट दिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम वाटिका, भिवाड़ी में भव्य भंडारा एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवाड़ी अध्यक्ष बृजमोहन तंवर ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुखदेव सिंह जज साहब एवं कंवर सिंह यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में जाकिर हुसैन, डॉ. जितेंद्र, हरियाणा प्रभारी अनिल शर्मा एवं हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुनील भारद्वाज, महासचिव मुकेश शर्मा, सचिव निहाल सिंह, अशोक तंवर, मनीष राजपूत, कोषाध्यक्ष रविंदर सिंह, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, सुनील जोशी एवं धर्मेंद्र कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। संरक्षक अशोक कौशिक, हनुमान शर्मा, नवीन कौशिक एवं राज यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया, वहीं सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चेकअप कैंप का लाभ उठाया। कार्यक्रम में राज यादव, एल.एन. शर्मा, बलवीर बाबूजी, जगदीश चौधरी, याकूब खान, जुनेद, दिनेश शर्मा, मंजीत शर्मा, हरीश कौशिक, रामकरण गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर सेवा कार्य को सफल बनाया।

ABTA पदाधिकारियों ने कहा कि “सेवा, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी” को अपना संकल्प मानते हुए संगठन आगे भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now