धारूहेड़ा (Best24News): पिछले कई दिनों से उपचेयरमैन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी कि सीएम नायब सैनी केआशीर्वाद व रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण के सहयोग से अमन राव निर्विरोध उपचेयरमैन बन गए है। कई दिनो से राजनीति हलचल बने इस मुकाम में आज बडा फेरबदल दिखाई दिया। धारूहेड़ा नपा के नवनिर्वाचित उप-चेयरमैन (वाइस चेयरमैन) अमन राव ने चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के दरबार में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनके दादा व हरियाणा टूरिज्म बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राव इंद्रपाल जेलदार भी मौजूद रहे।

जानिए क्यों आए चर्चा में: बता दें कि 31 अगस्त को हुए चुनाव से ठीक पहले पूर्व चेयरमैन दादा राव इंद्रपाल ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी, जिससे इस जीत को विधायक गुट से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, चुनाव के बाद सीधे राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर अमन राव ने चल रहे सभी राजनीतिक कयासों पर विराम लगाने का प्रयास किया है। अमन राव को कहना है वे चुनाव लडने से पहले राव इंद्रजीत से आशीर्वाद ले चुके थे।
सर्वसम्मति से चुने गए थे वाइस चेयरमैन
धारूहेड़ा नगर पालिका हाउस की 31 सिंतबर में अमन राव को सर्वसम्मति से उपचेयरमैन चुना गया था। बता दे कि नगर पालिका में कुल 18 पार्षद हैं। वाइस चेयरमैन पद की रेस में शामिल वार्ड-9 के पार्षद रंजन यादव 31 अगस्त की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। बैठक में वार्ड 18 पार्षद व पूर्व उपचेयमैन सुमित्रा मुकदम ने सबसे पहले अमन राव का नाम प्रपोज किया। उसका बाद कई पार्षदों ने उसे समर्थन दिया। ज्यादा सर्मथन देख उपचेयरमैन के दावे करने वालो नें अपने कदम रोक लिए ओर इसे ही समर्थन दे दिया। इसी के सर्वसम्मति से वार्ड 8 पार्षद व सबसे कम उम्र के युवा पार्षद अमनराव को उपचेयर नियुक्त कर दिया गया।

“धारूहेड़ा का बिना भेदभाव करेंगे विकास”: अमन राव
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात के दौरान अमन राव ने पार्टी और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि धारूहेड़ा के बुनियादी विकास और आम जनता की समस्याओं का बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
राव इंद्रजीत ने दी बधाई, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की दी सीख
मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अमन राव को जीत की बधाई दी और कहा कि जनता व पार्षदों ने अपना काम कर दिया है, अब एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र में विकास ही उनकी पहचान बन सकती है।

पार्षद बनते ही मिले थे राव साहब से अमन राव’ बता दे भले ही सोशल मिडिया पर अमन राव व उसके दादा की फोटो को सीएम के साथ मुलाकात को लेकर देखा जा रहा हो लेकिन सच्चाई यह है कि वे पहले ही इसको लेकर राव साहब से मिल चुके थे तथा उनका आशीर्वाद भी लिया था। साफ जाहिर है अगर राव साहब नही चाहते तो उमन राव को उपचेयरमैन बनना बडा मुश्किल था।
चर्चा में आई राव साहब की मुलाकत: छह सिंतबर केा रेवाड़ी में आयोजित हाफ मेराथन में राव इंद्रजीत शामिल नही हुए है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चचार्ए हो रही है। क्योंकि
रेवाड़ी में पिछले तीन महीनों के दौरान मुख्यमंत्री के तीन कार्यक्रमों में राव इंद्रजीत सिंह की अनुपस्थिति के बाद, पूर्व चेयरमैन राव इंद्रपाल और उनके पोते नवनिर्वाचित वाइस चेयरमैन अमन राव की यह मुलाकात अहीरवाल की स्थानीय राजनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

क्या कहते है धारूहेड़ा के लोग: सोमवार को सोशल मीडियां पर राव साहब के साथ अमन राव की फोटो खूब वायरल हो रहे है। लोग इसको लेकर अलग अलग कयास लगा रहे है। क्यों यें कह रहा है राव साहब को बायकाट करने वालों खैर नहीं होती तो कोई ये कह रहा है अच्छा किया विकास चाहिए तो सांसद से अच्छे संबंध जरूरी है।











