Rewari News (Best24News) : जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई रावमावि के हिमालय सदन की देखरेख में चारों सदन के विद्यार्थियों की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ को सम्मानित किया गया। दिनभर विद्यार्थियों ने ही विभिन्न भूमिकाएं निभाकर विद्यालय की कमान संभाली।
बारहवीं कक्षा की छात्रा सोनम के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रा मीनाक्षी ने सभी शिक्षकों को अपनी पेंटिंग भेंट की। प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया की रागनी, शिक्षक प्रदीप चौहान की कविता, प्राध्यापिका अलका, अध्यापक शक्ति सिंह तथा सीमा यादव के शिक्षक दिवस पर विचार प्रेरक रहे।
प्रार्थना सभा में इस सम्मान के बाद दिनभर विद्यार्थियों ने ही विद्यालय का संचालन किया, जिसमें 12वीं विज्ञान के छात्र सुमित कुमार ने प्राचार्य भूमिका का निभाई। जूनियर वर्ग में राधा,ध्रुव व दक्ष तथा सीनियर वर्ग में दीपिका, प्रिया व यक्षरा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुने गए। वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने सभी का आभार ज्ञापित किया।











