रेवाड़ी हाफ मैराथन: जानिए कौन बने विजेता ?

On: September 6, 2026 3:59 PM
Follow Us:
रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी में रिकॉर्ड भागीदारी के साथ आयोजित हुई ‘यूथ मैराथन’ का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।

रेवाड़ी (Best24News)रेवाड़ी हाफ मैराथन  में रिकॉर्ड भागीदारी के साथ आयोजित हुई ‘यूथ मैराथन’ का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राव तुलाराम स्टेडियम के समक्ष बने मुख्य मंच से विजेता धावकों को नकद राशि के चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस भव्य और सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की जमकर सराहना की।

मैराथन के परिणाम और पुरस्कार विजेता

पुरुष वर्ग:10 किलोमीटर हाफ मैराथन (सुबह 6:00 बजे)

  • प्रथम: मोनू कुमार (₹1,00,000 का चेक व प्रशस्ति पत्र)
  • द्वितीय: धर्मेंद्र (₹50,000 का चेक व प्रशस्ति पत्र)
  • तृतीय: रामसंगरुप (₹21,000 का चेक व प्रशस्ति पत्र)

 

महिला वर्ग:

  • प्रथम: सरिता पाल (₹1,00,000 का चेक व प्रशस्ति पत्र)
  • द्वितीय: सोनिका (₹50,000 का चेक व प्रशस्ति पत्र)
  • तृतीय: नीता रानी (₹21,000 का चेक व प्रशस्ति पत्र)

5 किलोमीटर मैराथन (सुबह 7:00 बजे)

पुरुष वर्ग:

  • प्रथम: यश (₹5,100 प्रोत्साहन राशि)
  • द्वितीय: पंकज (₹3,100 प्रोत्साहन राशि)
  • तृतीय: शंकरदयाल (₹2,100 प्रोत्साहन राशि)

 

महिला वर्ग:

  • प्रथम: पूजा (₹5,100 प्रोत्साहन राशि)
  • द्वितीय: सोनिया (₹3,100 प्रोत्साहन राशि)
  • तृतीय: नीलम (₹2,100 प्रोत्साहन राशि)

प्रायोजकों और विशिष्ट हस्तियों का सम्मान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन के प्रायोजक संस्थानों एवं हस्तियों को भी सम्मानित किया।

  • स्पॉन्सर कंपनियां: हीरो, पीएनबी, एसाई, मुसाबी।
  • विशेष सम्मान: कंपनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार और पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़।

कार्यक्रम के दौरान रेवाड़ी के उपायुक्त (DC) अभिषेक मीणा ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, नलवा विधायक रणदीप पनिहार और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियां

पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल, पीपीपी स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, धारूहेड़ा पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा, मा. हुकमचंद, सुनील मुसेपुर, पूर्व चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, बलजीत यादव, कुलदीप चौहान, हिमांशु पालीवाल और रत्नेश बंसल।

प्रशासनिक अधिकारी: IG ओपी नरवाल, आउटरीच प्रोग्राम के विशेष अधिकारी पंकज नैन, SP हेमेंद्र मीणा, ADC राहुल मोदी, ASP दीपिका अग्रवाल, SDM दलबीर सिंह, बावल SDM संजीव कुमार, CTM जितेंद्र कुमार, DSO मनोज कुमार, DEO राजेंद्र शर्मा और DIPRO बिजेंद्र कुमार मौजूद रहे

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now