धारूहेड़ा: त्रिवेणी लगाकर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

On: August 2, 2026 2:45 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: त्रिवेणी लगाकर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

धारूहेड़ा: ‘एक नई उम्मीद ट्रस्ट‘ के अध्यक्ष एवं धारूहेड़ा भाजपा मंडल महामंत्री दामोदर देवराज ने अपने जन्मदिन के गांव गढी अलावलपुर मे पौधरोपण कर त्रिवेणी लगाई तथा पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

दामोदर देवराज ने कहा कि “पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के लिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। आमजन से अपील कि कम से कम अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण संतुलित रहेगा, बल्कि हमारे आसपास की हवा भी शुद्ध बनेगी।

समर्थकों व गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में उनके साथ कई गणमान्य नागरिक और साथी मौजूद रहे। सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाई और दामोदर देवराज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दीं।

 

ये रहे मौजूद: इस मौके पर महेंद्र सिंह, दया देवी, उधम सिंह, सम्राट, हिमांशु, अमित व कपिल मौजदू रहे।

धारूहेड़ा: जन्म दिन पर गढी अलावलुपर में पौधारोपण करते हुए

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें