हरियाणा के हर जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा शुरू: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

On: September 16, 2026 9:24 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा' मीरपुर में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को किया स्वागत
धारूहेड़ा' मीरपुर में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को किया स्वागत

रेवाड़ी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा के सभी जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई। वह बुधवार को मीरपुर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

धारूहेड़ा' मीरपुर में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को किया स्वागत
धारूहेड़ा’ मीरपुर में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को किया स्वागत

आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नशा मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री के पदभार संभालने के बाद सभी जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में भी विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

धारूहेड़ा' मीरपुर में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को किया स्वागत
धारूहेड़ा’ मीरपुर में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को किया स्वागत

इसके बाद आरती सिंह राव ने मीरपुर गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा, को-ऑपरेटिव सोसायटी चेयरमैन अजय पाटौदा, सरपंच मीनाक्षी देवी, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष हनुमान छाबड़ी, देवराज, जयपाल यादव सहित आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

धारूहेड़ा' मीरपुर में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को किया स्वागत
धारूहेड़ा’ मीरपुर में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को किया स्वागत

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now