हरियाणा के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान! यहां पढे मौसम अपडेट ?

On: August 2, 2026 1:49 PM
Follow Us:
हरियाणा का मौसम

हरियाणा : देश में खतरनाक आंधी और बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से आफत बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने एक बार भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की के अनुसार 12 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को बिल्कुल सतर्क रहने के लिए कहा गया है। खासतौर दिल्ली व एनसीआर में भी बारिश का ज्यादा संभावना है।

चलेगी तेज गति से हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार जहा कई राज्यो मे बारिास होगी वही 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की बात कही है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। इतना ही नहीं कई राज्यों में तेज आंधी के चलते नुकसान होने की संभावना जताई है।

 

तेज वर्षा का यलो अलर्ट

पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला मे मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है हरियाणा में आज यानि रविवार को मौसम मुख्य रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का है। तापमान लगभग 35°C (महसूस 45°C) और आर्द्रता 60% के आसपास है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 से 5 अगस्त 2026 के बीच मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

हरियाणा में फिर से मानूसन होगा सक्रिय

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून रूठ गया है। रविवार से उम्मीद है कि मानसून फिर सक्रिय होगा और पांच अगस्त तक वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही सूक्ष्म क्षेत्र में वर्षा नहीं होने से किसान परेशान हैं। पानी की जरूरत है। कृषि विज्ञानियों ने वर्षा को इस समय जरूरी बताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून शनिवार रात से सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके चलते पांच अगस्त तक वर्षा होने की संभावना है। वर्षा नहीं होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। उमस से लोग परेशान हैं। दिन के समय धूप खिलने से गर्मी अधिक बढ़ी है।

 

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 2 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली व एनसीआर में हवा की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। इतना ही नहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

 

देश के 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज अगले कुछ घंटों में देश के 12 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना। इस दौरान तेज रफ्तार की आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं।

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें