गुरुग्राम हिट-एंड-रन: टक्कर मारने की कैमरे में कैद हुई वीडियो! FIR दर्ज

On: September 15, 2026 9:26 AM
Follow Us:
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: टक्कर मारने की कैमरे में कैद हुई वीडियो! FIR दर्ज
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: टक्कर मारने की कैमरे में कैद हुई वीडियो! FIR दर्ज

गुरुग्राम हिट-एंड-रन: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक सवार सड़क पर गिर गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने सिया से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है।

इंस्टाग्राम पर घटना का विवरण किया शेयर: गुरूग्रा पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को हुई इस घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। घायल हुई सिया ने अपने इंस्टाग्राम पर घटना का विवरण साझा किया और एक वीडियो भी पोस्ट किया। सिया ने कहा कि कार सवार नशे में लग रहे थे। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद कार ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गईं। घटना उनकी बाइक पर लगे कैमरे में कैद हो गई थी और बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

 

जानिए क्या है पूरा मामला : सिया के अनुसार, वह रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर कुछ अन्य बाइक सवारों के साथ अपनी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही थीं, तभी एक कार उनका पीछा करने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार सवार उनके पास आए और उनके साथ बदतमीजी करने लगे और जब उन्होंने उनसे दूरी बनाए रखने को कहा तो कार सवारों ने उन्हें बाइक रोकने के लिए कहा।

 

कार को मारी टक्कर: वीडियो में कार को बाइक को टक्कर मारते और उसे कई मीटर तक घसीटते हुए देखा जा सकता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार ने कार के बारे में जानकारी भी दी, जो मनीष के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 125 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता की ओर से इस मामले में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक को कानून के अनुसार पकड़कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now