रेवाड़ी: जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को बार रूम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक आयोजित समारोह की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

पद एवं गोपनीयता की शपथ 16 को:जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी में बुधवार को आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी और उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा जाएगा। सौरभ यादव दूसरी बार प्रधान पद की शपथ लेंगे।

ये बने विजेता: बता दे 11 सितंबर में तीन इवीएम पर रेवाड़ी में चुनाव करवाए गए थे। चुनाव में सौरभ यादव प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने निवर्तमान प्रधान विश्वामित्र यादव को 407 वोटों के अंतर से हराया था। सौरभ यादव को 1140 वोट मिले, जबकि विश्वामित्र यादव को 733 और प्रेमपाल सिंह को 37 वोट प्राप्त हुए। उपप्रधान पद पर अरुण यादव, महिला उपप्रधान पद पर भागेश, सचिव पद पर विशाल यादव, सह सचिव पद पर नीरू यादव और कोषाध्यक्ष पद पर महेश निर्वाचित हुए हैं।














