राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

On: July 30, 2026 9:01 PM
Follow Us:
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण

 

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा (रेवाड़ी) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गुरूवार’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बड़े उत्साह एवं समर्पण की भावना के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, राज्य में हरित आवरण को बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं आस-पास के चिन्हित स्थानों पर पौधे रोपित किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं को समर्पित करते हुए पौधे लगाए और न केवल पौधारोपण किया, बल्कि भविष्य में इन पौधों की उचित देखभाल और संरक्षण करने का दृढ़ संकल्प भी लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दयावती ने अपने संदेश में कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और भावनात्मक पहल है। यह अभियान हमें प्रकृति के साथ-साथ अपनी माताओं के असीम प्रेम और त्याग की भी याद दिलाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण स्थिरता के लिए राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मोनू एवं अमन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस महत्वपूर्ण पर्यावरण हितेषी पहल को सफल बनाया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें