गौ रक्षक देवेंद्र यादव की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर 4 को

On: August 23, 2026 7:30 PM
Follow Us:
गौ रक्षक देवेंद्र यादव की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर 4 को
गौ रक्षक देवेंद्र यादव की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर 4 को

रेवाड़ी:   प्रथम गौ रक्षक चौक, एन.एच.-71 फ्लाईओवर के नीचे, पुलिस लाइन के समीप” पर अमर बलिदानी गौ रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच, फिदेड़ी की द्वितीय पुण्यतिथि  04 अगस्त 2026, मंगलवार को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।  इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।

अमर बलिदानी गौ रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच सम्मान एवं सेवा समिति, रेवाड़ी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:15 बजे हवन एवं श्रद्धांजलि सभा के साथ साधु-संतों द्वारा किया जाएगा।

 

गौ रक्षक देवेंद्र यादव की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर 4 को
गौ रक्षक देवेंद्र यादव की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर 4 को

इस अवसर पर अमर बलिदानी गौ रक्षक विक्रांत यादव, ख्वासपुर, गुरुग्राम – 25 अगस्त 2013, अनिल यादव, अलवर, राजस्थान – 27 जुलाई 2024 एवं देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच, फिदेड़ी – 04 अगस्त 2024 को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कार्यक्रम की मुख्य रूप रेखा
1. अमर बलिदानी गौ रक्षकों के परिवारों का सम्मान।
2. गौ रक्षा दलों का सम्मान।
3. गौ उपचारशाला कमेटियो का सम्मान।
4. गौशाला कमेटियोंका सम्मान।
5. रक्तदाताओं का सम्मान
6. फलदार पौधों का वितरण
7. अमर बलिदानी गौ रक्षकों की जीवनी पर आधारित रागनी – प्रस्तुति: प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरदेव बेनीवाल जी ।

आशीर्वचन: प्रताप सिंह जी, प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

मुख्य अतिथि: लक्ष्मण सिंह यादव जी, गौ भक्त विधायक, रेवाड़ी।

स्वागत अध्यक्ष: विनीता पीपल जी, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी

विशिष्ट अतिथि:
– श्री सवर्ण गर्ग , चेयरमैन, गौ सेवा आयोग, हरियाणा।
– श्री पूर्ण यादव , उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, हरियाणा।
– श्री ईशु आर्य , हरियाणा राज्य प्रभारी, पतंजलि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ।

रक्तदान शिविर:
एम्स हॉस्पिटल, बाढ़सा, झज्जर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ सरपंच  मनोज यादव, बालियार कंला द्वारा किया जाएगा।

52 वर्ष से सामाजिक कार्यकर्ता  रविंद्र आशावादी राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यकारिणी अमर बलिदानी गऊ रक्षक देवेंद्र यादव ऊर्फ सोनू सरपंच सम्मान समिति रेवाड़ी ने बताया कि सभी गो भगत, गो रक्षक,गो सेवक, संस्थाएं  पुण्यतिथि को सफल बनाने में प्रयसरत है। कार्यक्रम को लेकर दिया जा रहा है न्यौता: बता इस कार्यक्र्म की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सोपी जा चुकी है। गोभग्त दलीप शास्त्री, गौ भक्त शीशराम यादव, शिवकुमार इन्सपेक्टर, सरदार सिंह, विजय यादव, उदयभान, दयाराम आर्य, प्रधानाचार्य जितेंद्र, राजकुमार चेयरमैन कतोपुरी, प्रदीप डागर, श्याम सुंदर, विक्की पंसारी, अमित यादव पूर्व पार्षद, दिनेश यादव टींट, रतन लाल भगत जी, डी.के. यादव, राजकुमार यादव विहिप, रोहित यादव, अमन, रमन, सुरेंद्र नैनसुखपुरा, पंचायत समिति सदस्य, दयानंद आर्य, राजेंद्र पप्पू, रोशनलाल आर्य, दिनेश कपूर, चंचल, चिंटू योगी, दिनेश योगी, गोविंद, पवन योगी, हवा सिंह, धर्मपाल की ओर डोर टू डो जाकर न्यौता दिया जा रहा है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now