धारूहेड़ा (Best24News): खरखड़ा महाविद्यालय में आइजीयू मीरपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष तथा महिला वर्ग) का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के एक्स ओएसडी अभिमन्यु यादव ने रिबन काट कर किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने व खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
खेल निदेशक डॉ देवेंद्र ढाका ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज की 16 टीमों ने भाग लिया जिनमें महिला व पुूरूष दोनो वर्गो में आठ आठ टीम आई है। बुधवार को मुकाबलों में महेंद्रगढ़ ने बावल को तथा डीएवी कॉलेज कोसली ने सतनाली कालेज की टीम को हराया।
पुरुष वर्ग में महेंद्रगढ़ ने अटेली को हराया व यदुवंशी डिग्री कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा को हराया। इस अवसर पर डॉ सुरजीत सिंह डबास, डॉ एनके यादव व राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा की प्राचार्या श्रीमती दयावती ने मुख्य अतिथि अभिमन्यु राव व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।













