राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में अवकाश नियम पर किया व्याख्यान

On: September 12, 2026 6:40 PM
Follow Us:
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) के अंतिम दिन शनिवार को अवकाश नियम (Leave Rules) विषय पर महत्वपूर्ण एवं उपयोगी व्याख्यान आयोजित किया गया
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) के अंतिम दिन शनिवार को अवकाश नियम (Leave Rules) विषय पर महत्वपूर्ण एवं उपयोगी व्याख्यान आयोजित किया गया

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) के अंतिम दिन शनिवार को अवकाश नियम (Leave Rules) विषय पर महत्वपूर्ण एवं उपयोगी व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रामनिवास ने कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अवकाश, उनकी पात्रता, संबंधित नियमों तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कर्मचारियों को सेवा नियमों की जानकारी रखने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने अधिकारों एवं दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दयावती, IQAC समन्वयक डॉ. सिद्धांशु, डॉ. मनु कुमार, सत्येंद्र सिंह एवं डॉ. हरि प्रकाश सहित महाविद्यालय का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर IQAC समन्वयक डॉ. सिद्धांशु ने सभी वक्ताओं, प्राचार्या महोदया तथा उपस्थित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए Vote of Thanks प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पाँच दिवसीय एफडीपी के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशासनिक नियमों, वित्तीय प्रक्रियाओं, कार्य संबंधी दक्षताओं, मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत कल्याण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now