Suicide in Rewari: रोजगार की तलाश में यूपी से बावल आये दंपति, पत्नी ने लगाया फंदा

On: September 11, 2026 4:50 PM
Follow Us:
suicide
suicide

Suicide in Rewari: जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल की संत कबीर कॉलोनी में बुधवार को नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।

15 दिन पहले यूपी से आए थे बावल

बावल पुलिस बताया कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थाना उचाना क्षेत्र निवासी सज्जन लाल अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रोजगार की तलाश में बावल आया था। बताया जा रहा है दोनों की शादी करीब चार माह पहले हुई थी। दंपती फिलहाल संत कबीर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे तथा काम की तलाश कर रहे थे।

पति गया था सब्जी लेने, पत्नी से उठाया खौफनाक कदम

दंपति की हुई कहासनी: पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद बुधवार शाम के समय सज्जन लाल सब्जी लेने बाजार चला गया। जब वह वापस लोट तो कमरे क प्रियंका ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब सज्जन लाल वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

आत्महत्या के कारणो का पता नहीं चला

सज्जन लाल ने जब खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। उसने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बावल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं था। फिलहाल पूछताछ जारी ह।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now