Suicide in Rewari: दरवाजे की चौखट पर चुन्नी से लगाया फंदा

On: June 5, 2026 5:18 PM
Follow Us:
Suicide in Rewari: दरवाजे की चौखट पर चुन्नी से लगाया फंदा

Suicide in Rewari: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के सेक्टर 19 स्थित शांति नगर में एक विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के मायके पक्ष की शिकायत पर रेवाड़ी पुलिस ने महिला के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरवाजे की चौखट पर चुन्नी से लगाया फंदा’ पुलिस ने बताया कि महिला संगिता देवी सुबह करीब 4 बजे घर के प्रथम तल पर कमरे के दरवाजे की चौखट पर चुन्नी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।Suicide in Rewari

मृतका संगीता दो बच्चों की मां थी। उसके पिता राजेश ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि संगीता की शादी वर्ष 2015 में शांति नगर सेक्टर 19 निवासी अजय से हुई थी। संगीता छह वर्षीय बेटी और पांच माह के बेटे की मां थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और मारपीट की घटनाएं होती रहती थीं।

चल रहा था कोर्ट केस’ मृतका मां ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले भी इस मामले में कोर्ट केस चला था। बार बार उसे परेशान किया जाता था। ससुराल पक्ष और बेटी के बीच आपसी सहमति बनने के बाद संगीता वापस ससुराल आ गई थी। लेकिन वे अपनी हरकतो से बाज नही आए इसी लिए परेशान होकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है।Suicide in Rewari

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पति सहित पांच पर मामला दर्ज: रेवाड़ी के डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतका के पिता राजेश की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पति अजय, सास और ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपितो को काबू कर लिया जाएगा।Suicide in Rewari

 

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी रुचि तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़े समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है।

रेवाड़ी में रिश्ते में खून, जानिए कैसे सुलझी ब्लाइउ मंर्डर की गुत्थी

Haryana crime: रेवाड़ी में रिश्ते में खून, जानिए कैसे सुलझी ब्लाइउ मंर्डर की गुत्थी

Haryana crime: थाना खोल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गांव धवाना की बणी (झाड़ियों) में एक महिला की हत्या कर शव फेंकने के सनसनीखेज मामले का मात्र कुछ ही घंटों में पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मंदोला निवासी कंवरपाल के रूप में हुई है।Haryana crime

 

बता दे कि 31 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव धवाना की बणी में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा कि शव को एक नीले रंग की चटाई में बांधकर झाड़ियों में छुपाया गया था। मृतका के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, हालांकि शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं थे।Haryana crime

प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का लग रहा था। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ‘सीन ऑफ क्राइम’ (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, जिसके चलते पुलिस ने शव को पहचान के लिए शव गृह (Mortuary) में रखवा दिया था और शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए थे।Haryana crime

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

मृतका की हुई पहचान: पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मृतका की पहचान ज्योति कुमारी (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव कुमीडीया की रहने वाली थी और हाल में गांव मंदोला में रह रही थी। दिनांक 2 जून को मृतका के पिता राम आधार ने पुलिस को बताया कि: “उनकी बेटी ज्योति कुमारी की शादी वर्ष 2018 में गांव मंदोला निवासी कंवरपाल के साथ हुई थी। उनका एक 4 साल का बेटा भी है।Haryana crime

 

शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद कंवरपाल ज्योति के साथ मारपीट करता था। कंवरपाल अत्यधिक नशा करने का आदी था और इसी कारण उसने ज्योति की हत्या की है।” जिस पर पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर थाना खोल में हत्या का मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू की थी।

 

आरोपी गिरफ्तार: थाना खोल पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को मामले में संलिप्त आरोपी पति कंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर गहन पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में आरोपी कंवरपाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है।

 

जानिए क्यों की हत्या: आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है, जिसके चलते उसकी पत्नी ज्योति उसे हमेशा टोकती थी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा रहता था।

 

हत्या की वारदात: आरोपी ने बताया की गत 30 मई को सुबह करीब 10 बजे जब वह शराब पीकर घर आया, तो ज्योति के साथ उसकी तीखी कहासुनी हो गई। आवेश में आकर उसने ज्योति का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसने शव को घर के बाथरूम में छुपाया और घर का ताला लगाकर दोबारा शराब पीने चला गया।

शव को ठिकाने लगाना: अगले दिन यानी 31 मई को तड़के सुबह करीब 3 बजे, उसने ज्योति के शव को एक नीले रंग की चटाई में बांधा। इसके बाद शव को अपनी मोटरसाइकिल पर लादकर गांव धवाना की बणी में ले गया और झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

रेवाड़ी पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल व अन्य साक्ष्य बरामद किए जाएंगे।

 

 

Haryana crime: नकली शराब बनाने वाले गिरोह का मास्टर मांइड अलवर से दबोचा

Haryana crime: नकली शराब बनाने वाले गिरोह का मास्टर मांइड अलवर से दबोचा

Haryana crime: सीआईए धारूहेड़ा टीम को एक बडी सफलता मिली है। करीब ढाई साल पहले नकली शराब तैयार करने के मामले में फरार चल रहे मास्टर माइंड व 22 वे आरोपित को पुलिस ने अलवर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव घाटला निवासी जसवंत उर्फ गोगी के रूप में हुई है। बता दे इस मामले मे धारूहेड़ा पुलिस इस 21 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana crime

जानिए क्या है मामला: बता दे कि दिसंबर 2023 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम की तरफ से एक टाटा गाड़ी आ रही है जिसमे नकली शराब बनाने की मशीनों के साथ शराब भरी हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने आबकारी कराधान विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया और उसके पश्चात वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गुड़गांव की तरफ से आई एक बंद बॉडी की टाटा गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया तो गाड़ी में तीन व्यक्ति मोजूद थे।

ये किए काबू: जो गाड़ी में बेठे व्यक्तियों ने अपना नाम पवन निवासी कसोला जिला रेवाडी, अजय वा अर्जुन निवासीयान कट़डा थाना पिल्लोर जिला कानपुर यु.पी. बतलाया। जो गाड़ी चालक पवन कुमार से गाड़ी का लॉक खुलवाया गया तो उसमें में ओल्ड मांक शराब की 5 बोतल, देशी शराब के 10 पव्वे बिना मार्का के मिले। इसके बाद पुलिस ने अलग अलग बैग से अंग्रेजी व देशी शराब के कुल 7876 ढक्कन बरामद किए। इसके अलावा टीम ने ढक्कन लगाने की 3 मशीनों को भी जब्त किया। टीम ने यहां से 02 ड्रम भी बरामद किए है जिसमें 20 लीटर केमिकल मिला है।

ये भी किया बरामद: पुलिस टीम ने गाड़ी से कुल 279 खाली गत्ता पेटी, 13490 खाली पव्वे, देशी शराब के 42750 रैपर और अंग्रेजी शराब के 7875 रैपर पकड़े थे। इसके अलावा 64016 होलोग्राम पकड़े। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वह मानेसर के पास गांव सहरावन में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। आरोपी नकली शराब को गुरुग्राम व राजस्थान में शराब टेकेदारो व अन्य जगहो पर सप्लाई करते थे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जिस पर पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा गांव सहरावन व गुरुग्राम के अन्य इलाको में रैड की गई तथा मामले में नकली शराब सप्लाई करने वाले दलाल गांव नाहरपुर निवासी नरेश सहित 02 शराब टेकेदार भोंडसी निवासी प्रशान्त उर्फ़ सोनू राघव व गांव नखडोला निवासी संजय को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 306 पेटी नकली देशी शराब मसालेदार मोटा ओरेंग बरामद की गई।

21 आरोपी किए थे काबू: जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके मामले में 21 आरोपी पवन, अजय, अर्जुन, संजय ,नरेश, प्रशांत, दिनेश, श्याम, इन्द्रजित उर्फ इन्दू, अमरीक उर्फ अमित, मुकेश शर्मा, संदीप, कुनाल राघव, परमवीर राघव, प्रकाश, रामनिवास, धर्मेद्र, राजेश, मंजीत, दुलीचंद व सुरेन्द्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

22 वां आरोपी राजस्थान से काबू‘ पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र के कब्जे से नकली शराब बेचकर कमाए हुए 01 लाख 7 हजार 500- रुपये बरामद किए थे। जो इस मामले सीआईए धारूहेड़ा नेएक और आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के गांव घाटला निवासी जसवंत उर्फ गोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

MURDER

Haryana crime: 24 घंटे में नहीं हुई पहचान, रेवाड़ी पुलिस के लिए चुनौती

Haryana crime: हरियाणा: ​हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव धवाना की बणी में मिली युवती की डेड बोडी को लेकर अभी तक कोई सुराग नही लगा है। लेकिन युवती की पहचान नहीं होने के चलते अब हत्यारों का सुराग लगाना बडा मुश्किल हो गया है। यानि रेवाड़ी पुलिस के लिए ये अब चुनोती बन गया है।

रविवार को मिला था शव: बता दे गांव धवाना की बणी में रविवार दोपहर बाद करीब 25 वर्ष एक युवती का क्षत-विक्षप्त शव चटाई में लिपटा हुआ बरामद हुआ है। शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। Haryana crime

मची सनसनी: युवती का हत्या किया शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए शव को यहां फैंका गया है।

जानिए कैसे चला पता: पुलिस ने बताया कि धवाना की बणी में माता मंदिर में जा रहे ग्रामीणों ने बोरे जैसे एक नीले कपड़े में एक युवती का शव दिखाई दिया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया तथा सेंपल लिए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Murder in Haryana: झज्जर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर व्यक्ति की हत्या

Murder in Haryana: झज्जर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर व्यक्ति की हत्या

Murder in Haryana: हरियाणा के जिला झज्जर के गांव दुजाना में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति अपने खेत से साइकिल पर घर जा रहा था तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने व्यक्ति पर फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दुजाना निवासी विजय सैनी (65) के रूप में हुई है।

व्यक्ति को पुलिस सिक्योरिटी भी मिली हुई थी। सुरक्षाकर्मी बदमाशों की तरफ दौड़ा, लेकिन इससे पहले ही वे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक विजय के बेटे के मुताबिक, बिरधाना गांव के संजय ने जमीनी विवाद में यह हत्या की है। कुछ साल पहले मेरे छोटे भाई की भी हत्या हुई थी। इस साल 3 मार्च को होली पर आरोपी संजय ने अपनी पत्नी की भी 9 गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।Murder in Haryana

 

मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि आज वह और उनके पिताजी खेत में पानी देने के लिए आए थे। दोपहर में पिताजी ने कहा कि वे घर से चाय लेकर आते हैं और साइकिल पर चले गए। कुछ ही देर में दो बाइकों पर सवार दो-दो युवक आए तथा उनसे कुछ दूरी पर एक कार भी खड़ी थी। बाइक सवारों ने पिताजी पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर उनका सुरक्षाकर्मी आरोपियों की तरफ भागने लगा, लेकिन उससे पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जब वे पिताजी के पास गए तो उन्हें 6 से 7 गोलियां लगी हुई थीं, जिनमें से ज़्यादा गोलियां सीने पर लगी थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सुनील ने बताया कि पिता की बिरधाना गांव निवासी संजय ने जमीनी विवाद में हत्या की है। इसी साल 3 मार्च को उसने अपनी पत्नी अंजलि की भी 9 गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।Murder in Haryana

5 साल पहले संजय ने विजय के छोटे बेटे अनिल सैनी की भी होली पर दुजाना चौक पर गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद ही परिवार को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। 3 मार्च की रात बिरधाना गांव में अंजलि की उसके पति संजय ने घर के बाहर गोली मारकर हत्या की थी।Murder in Haryana

जानिए कौन है हत्यारा’ बता दे कि आरोपी संजय पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह एक हत्या के मामले में जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते संजय ने उसे 9 गोलियां मारीं। अंजलि की हत्या के बाद उसके खिलाफ एक और हत्या का मामला दर्ज किया गया तथा वह फरार चल रहा था।Murder in Haryana

 

 

 

Murder in Haryana: हत्या कर शव बणी में फैंका, रेवाड़ी में मची सनसनी

Murder in Haryana: हत्या कर शव बणी में फैंका, रेवाड़ी में मची सनसनी

Murder in Haryana: (Best24News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव धवाना की बणी में रविवार दोपहर को करीब 26 साल की एक युवती का क्षत-विक्षप्त शव चटाई में लिपटा हुआ मिला है। बता दें कि युवती का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाइ है। शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। पहचान नहीं होने के चलते हत्यारों तक पहुंचना खोल पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।Murder in Haryana

कुचला हुआ है युवती का चेहरा : थाना खोल पुलिस ने बताया एक राहगिर ने सूचना दी थी धवाना की बणी में माता मंदिर में जा रहे ग्रामीणों को चटाई में एक युवती का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । युवती को चेहरा कुचला हुआ है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। खोल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।Murder in Haryana

आशंका है शव यहां लाकर डाला गया: पुलिस ने बताया आश्ंका है शव को यहां पर छिपाने के इरादे से लाकर डाला गया है। युवती की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पिछहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे को कुचल दिया गया है।Murder in Haryana

झाड़ियों में पड़ा मिला शव : थाना खोल पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। पुलिस युवती की हत्या को लेकर हर एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।Murder in Haryana

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नहीं हई पहचान: खोल थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया है कि हमे आज सूचनास मिली थी गांव धवाना के जंगल में एक चटाई में युवती का शव है। मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की लेकिन अभी तक युवती की कोई भी पहचान नहीं हुई है। आशंका है यहां पर डाली गई है।Murder in Haryana

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें