रविवार, 25 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में चला बुल्डोजर, सात एकड में विकसित कालोनिया तोडी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी:  रेवाड़ी में फिर चला बुल्जोडर.... बार बार चेतावनी के बावजूद जिले में अवैध कालोनियां काटी जा रही है। इसी को लेकर एक बार फिर बुधवार को जिला नगर योजनाकार विभाग नेडवाना…


रेवाड़ी में चला बुल्डोजर, सात एकड में विकसित कालोनिया तोडी
रेवाड़ी में चला बुल्डोजर, सात एकड में विकसित कालोनिया तोडी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी:  रेवाड़ी में फिर चला बुल्जोडर…. बार बार चेतावनी के बावजूद जिले में अवैध कालोनियां काटी जा रही है। इसी को लेकर एक बार फिर बुधवार को जिला नगर योजनाकार विभाग नेडवाना और लालपुर गांव विकसित की जा रही दो कालोंनियो में तोड फोड की। । इसमें करीब सात एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रहे अवैध निर्माणों को जेसीबी से धवस्त कर दिया।

Advertisement

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि डवाना गांव में चार एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित हो रही थी। इसको लेकर पहले भी पत्र जारी किया था लेकिन बार बार चेतावनी के बावजूद अवैध निमार्ण जारी थाी। टीम ने चार डीपीसी, पांच प्रीकास्ट चारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।

तीन एकड में विकसित कालोनी को तोडा: इसी क्रम में डवान के पास ही लालपुर गांव में तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। यहां तीन डीपीसी और कच्चे रोड नेटवर्क हटाए गए। बता दे कि ये कारवाई जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई। भारी पुलिस बल की सहायता से तोड फोड की गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने लोगों से अपील की कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति कोई निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जांच लें। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेचकर लोगों को गुमराह करते हैं। बाद में लोगो का पछताना पडता है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp