धारूहेड़ा में अनोखी चोरी.. ताला बंद मकान से नकदी व जेवरात गायब

On: July 23, 2026 11:36 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा में अनोखी चोरी.. ताला बंद मकान से नकदी व जेवरात गायब

धारूहेड़ा: यहां के बास रोड पर भूप विहार कालोनी में मंगलवार रात धारूहेड़ा में अनोखी चोरी हो गई। मकान का ताला बंद लेकिन मकान से करीब 15 हजार रूपए नकदी व करीब एक लाख् के जेवरात गायब है। चोरो ने तरीका तो अच्छा अपनाया था लेकिन साथी ही एक लगे सीसीटीवी में चोरी करने आए दो युवकों की फोटो कैद हो गई है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बिहार सिपोल जिले के गांव बोराहा के रहने वाला मिथिलेस धारूहेड़ एक कपंनी में कार्यरत है। वह फिलहाल भूप विहार कालोनी में रहा है। वह मंगलवार रात को कपंनी में ड्यूटी गया था। सुबह जब वह ड्यूटी आया तो उसके कमरे का ताला बंद मिला। जैसे ही उसे ताला खोला तो उसके होश् उड गए। उसके मकान से करीब 15 हजार रूपए नकदी व करीब एक लाख् के जेवरात गायब मिले।

THANA DHARUHERA

कैमरे में कैद हुई वारदात: कर्मचारी ने डायल 112 पर सूचना थीं मौके पर जब पुलिस पहुंची तो चोरो की इस तरीको केा जान नीद उड गई। पुलिन ने आस पास के सीसीटी फुटेज जब खंगाली तो कैमरे मे ताला खोल कर कमरे में घुसते ही दो युवको की फोटो कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी हैं।

ताला तोडा नहीं मास्टर की से खोला: पुलिस ने बताया कि अक्सर चोर ताला तोडकर चोर करते है लेकिन इन चोरो ने ताला तोडने की बजाय ताले का मास्टर की से खोला है तथा चोरी करने के बाद ताले को दोबारा से बंद कर​ लिय ताकि किसी को चोरी का शक नहीं हो।

चोरी का मामला दर्ज: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर्मचारी के ब्यान पर घर से नकदी व जेवरात चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही चोरो को काबू कर लिया जाएगा। आशंका है चोरो का पता था मकान मालिक बाहर गया है इसी लिए पिछे इस वारदात को अंजाम दिया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now