Haryana crime: यूपी से नौकरी की तलाश में आई युवती ने रेवाड़ी में लगाई फांसी

On: September 11, 2026 4:49 PM
Follow Us:
suicide
suicide

Haryana crime: रेवाड़ी में कोनसीवास रोड पर किसान वाटिका के पास एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 18 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है। वह यूपी से नौकरी की तलाश में अपनी बहन के पास रेवाड़ी आई थी।

सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस FSL की टीम के साथ मौके पर पहुंची। बहन की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भेजा। पोस्टमार्टम उसके माता पिता के पहुंचने के बाद करवाया जाएगा।

रात को उठाया खौफनाक कदम

गुरुवार रात साढ़े 9 बजे मां के पास फोन किया। पूछा खाना खा लिया क्या, और बताया कि मैने भी दीदी के लिए बनाकर रख दिया है। रात करीब 11 बजे बड़ी बहन कंपनी से कमरे पर पहुंची तो पंखें पर लगे चुन्नी के फंदे से शव लटकता मिला।

युवती करीब 20 दिन पहले काम की तलाश में यूपी से रेवाड़ी आई थी। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी में रखवा दिया। अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।मौके पर सुसाइड नोट भी नहीं मिला, पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। परिजनों के पहुंचने पर ही शव का पोस्टमार्टम होगा।

मृतक की मां ने बतया कि उसकी बड़ी बेटी यहां एक साल से कंपनी में  (Job in Rewari) नौकरी कर रही है। छोटी गांव में पढ़ती है। मनीषा 20 दिन पहले यहां आई थी। रात साढ़े 9 बजे मुझसे फोन पर बात हुई। मुझसे पूछा मां खाना खा लिया वह बोली- मैने भी दीदी का खाना बनाकर रख दिया है। रात को ड्यूटी से आने के बाद खाएगी। लेकिन जबआज पता चला तो उसके होश उड गएं

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now