Haryana Weather News: इन जिलों में आज होगी ताबड़तोड़ बारिश, 50km की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

On: June 16, 2026 8:27 AM
Follow Us:
इन जिलों में आज होगी ताबड़तोड़ बारिश

Haryana Weather News: हरियाणा में लगातार बारिश हो रही है। बीते दिन बारिश होने से राज्य में काफी नुकसान हुआ है। हांसी में घर की छत उड़ गई है वही एक सब्जी विक्रेता की भी बारिश में छत गिरने से मौत हो गई है। राज्य में होने वाली झमाझम बारिश के वजह से एक तरफ परेशानियां बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ मौसम में ठंडक बना हुआ है।

आज हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के द्वारा आज हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 16 तारीख तक राज्य के तमाम जिलों में लगातार बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज हिसार सिरसा रेवाड़ी महेंद्रगढ़ नारनौल फतेहाबाद सहित कई जिलों में बारिश होगी।

50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आज हरियाणा के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वही कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।

16 तारीख के बाद बढ़ेगा तापमान

16 तारीख के बाद एक बार फिर से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। 16 तारीख के बाद तापमान बढ़ेगा और राज्य के कई जिलों में हीट वेव चलेगा हालांकि 25 से 28 तारीख तक मानसून भी दस्तक दे सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now