हरियाणा में नहीं थमा है मानसून का दौर, सितंबर में दो दिन होगी तेज बारिश

On: September 9, 2026 9:05 PM
Follow Us:
WEATHER
WEATHER

चंडीगढ़। हरियाणा में मानूसन अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून की गतिविधियां अभी जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के अनुसार 12 सितंबर 2026 तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर बना रह सकता है। इतना ही नहीं 10 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 11 और 12 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दो दिन तेज बारिश का अर्लट: भले ही ​हरियाणा में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हो रही है लेकिन मौसम विभाग का कहना है अभी मानसून थमा नही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 और 12 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में होगी बारिश: पूर्वानुमान के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई थी। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 11 और 12 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने से कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now