शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

NH 48 पर फिर खुली नालों की पोल: बारिश होते ही जलभराव, लगा जाम

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): क्षेत्र में हुई ताजा बारिश ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 48) और स्थानीय प्रशासन के जल निकासी दावों की पोल खोलकर रख दी है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 जल…


NH 48 drainage issues exposed again: Waterlogging and traffic jams follow rainfall.
NH 48 drainage issues exposed again: Waterlogging and traffic jams follow rainfall.
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): क्षेत्र में हुई ताजा बारिश ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 48) और स्थानीय प्रशासन के जल निकासी दावों की पोल खोलकर रख दी है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 जल निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर लबालब भर गया। सड़क पर जमा गंदे पानी और ओवरफ्लो होते नालों के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

सफाई के दावों की खुली कलाई, नाले पड़े जाम

बता दे हर साल हाईवे प्राधिकरण की ओर से इस नालो की सफाई के लिए एजेंसी का ठेका दिया जाता है। लोगेा का आरोप है कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। नालों में जमा सिल्ट और कचरे की समय पर निकासी न होने के कारण बारिश आते ही पानी सड़कों पर बहने लगता है।

NH 48 JAM
हादसों को न्योता दे रहे सड़क के गड्ढे

जलभराव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी में छिप जाते हैं, जिससे दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का अंदेशा हर समय बना रहता है। कई वाहन पानी के बीच ही बंद हो गए, जिससे हाईवे पर वाहनों की गति धीमी हो गई और लंबा जाम लग गया। नालों की तुरंत प्रभाव से मशीनरी द्वारा सफाई करवाई जाए और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि आने वाले दिनों में लोगों को जलभराव से राहत मिल सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp