रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana Weather Alert: 12 जिलों में होगी भारी बारिश, 60km/h प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के वजह से राज्य में बूंदाबांदी हो रही है वहीं कई जगह भारी बारिश हो रही है। मौसम…


12 जिलों में होगी भारी बारिश, 60km/h प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
12 जिलों में होगी भारी बारिश, 60km/h प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के वजह से राज्य में बूंदाबांदी हो रही है वहीं कई जगह भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होती रहेगी। वही तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।

गुरुवार को भी हुई भारी बारिश

गुरुवार को अचानक से राज्य का मौसम बदल गया और कई जिलों में बारिश होने लगी जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिला। फरीदाबाद में जेवर एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे हैं फ्लाईओवर के निर्माण में लगी जेंट्री मशीन तेज आंधी के कारण कंटेनर पर गिर गई। इसमें आठ मजदूर दब गए। पांच मजदूरों की जान बचा ली गई जबकि एक इंजीनियर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुरुग्राम पलवल फरीदाबाद रोहतक सोनीपत पानीपत सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी में आज चमक गरज के साथ बारिश होगी वहीं 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगे।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

6 तारीख को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से मौसम सुहाना बनेगा इसके साथ ही साथ तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp