सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी, अब प्रति एकड़ मिलेंगे 4500 रुपये

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा नजदीक 2025 के दौरान फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण को प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को धान की सीधी बुवाई हेतु प्रेरित करने के…


Haryana News:  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा नजदीक 2025 के दौरान फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण को प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को धान की सीधी बुवाई हेतु प्रेरित करने के लिए विभिन्न मदों में सहायता राशि उपलब्ध करवाने का लिया गया है।

Advertisement

यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक  ने बताया कि हरियाणा में 12 जिलों में इस योजना को चालू किया गया है, जिसमें हिसार जिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 10 हजार एकड़ में धान की सीधी बुवाई हेतु 4.50 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक किसान को धान की सीधी बुवाई हेतु प्रति एकड़ 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

किसान प्रोत्साहन राशि के लिए अधिकतम क्षेत्रफल की कोई सीमा नहीं है। इच्छुक किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 10 जुलाई तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कमेटी के सत्यापन उपरांत राशि संबंधित किसानों के खातों में डाल दी जाएगी। किसानों की जानकारी के लिए उपमंडल हिसार एवं हांसी द्वारा धान की सीधी बिजाई प्रशिक्षण हेतु 40 प्रशिक्षण शिविर लगाने हेतु 4 लाख का प्रावधान किया गया है।Haryana News

सहायक कृषि अभियन्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त 40 डीएसआर मशीनों पर प्रति मशीन 40 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा, जो 2 स्कीमों 25000-15000 स्मैम के अन्तर्गत उपलब्ध होगा। इसके लिए किसानों के पास ट्रैक्टर की वैध आरसी तथा किसानों द्वारा पिछले तीन वर्षों में मशीन अनुदान पर ना दी हो।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

 

धान की सीधी बुवाई तकनीक में समय, पानी, ऊर्जा एवं पर्यावरण की बचत होती है। इसमें किसानों को आर्थिक लाभ तो होता ही है, साथ ही पर्यावरण का संरक्षण भी होता है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे इस योजना को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp