Rewari Crime News: मंदिर में चांदी के छतर चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: June 3, 2026 6:14 PM
Follow Us:
मंदिर में चांदी के छतर चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rewari Crime News: रेवाड़ी में मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।भैंरू चौक स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से चांदी के छतर और दानपात्र की चोरी करने वाले अपराधियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

 यूपी के रहने वाले हैं अपराधी

समय जानकारी के अनुसार दोनों अपराधी उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले हैं। अपराधियों का नाम आनंद पांडे और अरुण कुमार है और दोनों फिलहाल रेवाड़ी में किराए पर रहते हैं। पुलिस ने जांच में पाया है कि आरोपियों ने रात के समय मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

मंदिर प्रशासन ने दी थी पुलिस को शिकायत

मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र सोनी ने पुलिस को शिकायत किया था और बताया था कि 27 मई की रात दो चोर मंदिर में घुसे और मंदिर में चांद की 7 छतर और दान पेटी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस की सीआईए टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

चोरों के पास बरामद हुआ है चांदी का छतर

पुलिस ने बताया कि चोरों के पास से चोरी हुई चांदी की छतर पाई गई है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो चोरों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति चंद घंटों में गिरफ्तार

Rewari Crime News: मुंह में कपड़ा ठूंसकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति चंद घंटों में गिरफ्तार

Rewari Crime News: कुछ दिनों पहले रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने कुछ घंटे में ही पूरे मामले को सुलझा लिया है और महिला का हत्यारा उसका खुद का पति निकला है। पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका तो पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और हत्या के बाद लाश को झाड़ी में फेंक दिया है।

100 मिलने के बाद पुलिस के द्वारा लगातार घटना की जांच की जा रही थी और अब इस मामले को लेकर खुलासा हो गया है और महिला का हत्यारा भी सामने आ गया है। महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका खुद का पति ही निकला।

झाड़ियों में मिला महिला का शव

पुलिस को गांव धवाना की बनी (झाड़ियों वाले क्षेत्र) में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला कलश एक चटाई में लिखना हुआ मिला और महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था।

कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी और महिला की पहचान करना शुरू कर दी। पुलिस को महिला के पति पर सक हुआ और जांच में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब कड़ाई के साथ पूछताछ किया तो पति ने जुर्म कबूल कर लिया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

सामने जानकारी के अनुसार पति शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी में लगातार शराब को लेकर लड़ाई होती रहती थी। हत्या वाली रात भी पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर लड़ाई हुई थी। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम सबूत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एडमिशन से चूके छात्रों के लिए बड़ी राहत, 15 जून तक फिर खुला ऑनलाइन आवेदन पोर्टल

Rewari Education News: एडमिशन से चूके छात्रों के लिए बड़ी राहत, 15 जून तक फिर खुला ऑनलाइन आवेदन पोर्टल

Rewari Education News: उच्चतर शिक्षा विभाग के द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों को राहत दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक एडमिशन नहीं कराया है उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 15 जून तक बिना लेट फीस दिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। विभाग के द्वारा एडिशनल पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया गया है जिससे लाखों छात्रों को फायदा मिलेगा।

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई थी, लेकिन कई विद्यार्थी विभिन्न कारणों से फॉर्म नहीं भर पाए थे। इस फैसले से उन छात्रों को विशेष फायदा होगा जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है।

सीयूईटी, JEE और NEET देने वाले छात्रों को फायदा

विभाग के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने सीयूईटी, जेईई, नीट या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया था और रिजल्ट या काउंसलिंग के इंतजार में कॉलेज एडमिशन नहीं कर पाए थे। अब ऐसे छात्र आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने बताया कि कई जिले और कॉलेज में अभी तक सीट खाली है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवेदन काम आए हैं ऐसे में दोबारा आवेदन का विंडो खोला गया है।

ग्रामीण कॉलेजों में अब भी खाली हैं कई सीटें

कॉलेज प्रबंधन का कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में सीट काफी ज्यादा खाली है ऐसे में आवेदन का विंडो दोबारा खोला गया है ताकि आवेदन का मौका मिल सके। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची जल्द जारी कर दी जाएगी इसके बाद फीस जमा करने का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

शहरी क्षेत्र में भी सीट खाली है जिस वजह से आवेदन का विंडो दोबारा खोला गया है। सबसे बड़ी बात है कि अब लेट फीस भी नहीं देना होगा जिससे छात्रों को काफी फायदा मिलेगा। विभाग का कहना है कि छात्रों के हित में फैसला लिया गया है।

गांधोला में राशन घोटाले का खुलासा, 55 क्विंटल गेहूं की कमी मिलने पर डीलर निलंबित

Rewari News: गांधोला में राशन घोटाले का खुलासा, 55 क्विंटल गेहूं की कमी मिलने पर डीलर निलंबित

Rewari News: रेवाड़ी के टपूकड़ा क्षेत्र स्थित गांधोला गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत राशन वितरण में धांधूलिका मामला सामने आया है जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। ग्रामीणों के बाद शिकायत किया गया जिसके बाद खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा जाँच शुरू कर दिया गया और प्रारंभिक जांच में 55 किलो के गेहूं का गबन सामने आया है। इसके बाद विभाग के द्वारा संबंधित डीलर को निलंबित कर दिया गया है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

 गांव के राशन उपभोक्ता होने शिकायत किया कि दो बार उनका बायोमेट्रिक किया गया लेकिन उन्हें एक बार ही राशन दिया गया जिसके बाद विभाग के द्वारा एक्शन लिया गया है। जांच में गबन भी सामने आया है जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है।

रिकॉर्ड और स्टॉक मिलान में सामने आई गड़बड़ी

खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने राशन वितरण रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में उपलब्ध गेहूं का मिलान किया। जांच में 55 किलो गेहूं कम पाया गया जिसके बाद विभाग के द्वारा डीलर के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है की जांच आगे बढ़ेगी तो और भी ज्यादा गड़बड़ी सामने आ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है की सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जांच अभी जारी, बढ़ सकती है गड़बड़ी की मात्रा

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। पिछले कई महीनों के रिकॉर्ड, बायोमेट्रिक डेटा, स्टॉक रजिस्टर और राशन उठान से जुड़े दस्तावेजों की विस्तार से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच आगे बढ़ने पर अनियमितता की मात्रा और अधिक सामने आ सकती है।

पर्यावरण संरक्षण के दिशा में बड़ा कदम, जिले में बनेंगे प्रदूषण शिकायत सहायता केंद्र

Rewari News: पर्यावरण संरक्षण के दिशा में बड़ा कदम, जिले में बनेंगे प्रदूषण शिकायत सहायता केंद्र

Rewari News: जिले में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक नई पहल शुरू की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से “प्लास्टिक मुक्त हरियाणा-आज हरित, कल सुरक्षित” अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर प्रदूषण शिकायत सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संबंधी अधिकारों, कानूनों और उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी देना है।

पर्यावरण से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

सहायता केंद्रों पर नागरिक जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे के अत्यधिक उपयोग, कूड़ा-कचरा प्रबंधन और अन्य पर्यावरणीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। शिकायतकर्ताओं को आवश्यक कानूनी सलाह और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे अपने अधिकारों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।

कानूनों और अधिकारों की दी जाएगी जानकारी

केंद्रों के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े प्रावधानों तथा पर्यावरण संरक्षण कानूनों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पर्यावरणीय मामलों में उपलब्ध कानूनी विकल्पों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं का होगा प्रचार

अभियान के दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की हेल्पलाइन 15100 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे जरूरतमंद नागरिकों को समय पर निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

यहां पर लगाए जाएंगे सहायता केंद्र

जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को मिनी सचिवालय परिसर, 5 जून को अनाज मंडी और नागरिक अस्पताल तथा 6 जून को बस अड्डा और रेलवे स्टेशन परिसर में सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेणु ने बताया कि कोई भी नागरिक पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी अपनी शिकायत या समस्या सहायता केंद्रों पर दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाकर सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करना भी है।

44 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, दूसरे बच्चे का शव मिला

Rewari Local News: 44 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, दूसरे बच्चे का शव मिला

Rewari Local News: कोसली क्षेत्र में स्थित जेएलएन नहर में डूबे दो बच्चों के शव बरामद होने के बाद शोक फैल गया है। कुछ दिन पहले ही दोनों बच्चे नहर में डूब गए थे। 44 घंटे के तलाश के बाद दूसरे बच्चे की लाश मिल पाई है।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

सामने जानकारी के अनुसार तीन बच्चे नहर में नहाने गए थे इसी दौरान दो बच्चे तेज बहाव में बह गए लेकिन एक बच्चा सुरक्षित बच गया।

कई घंटों तक चला सर्च अभियान

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दूसरे बच्चे का शव बरामद हुआ है वहीं पहले बच्चे का शव मिल चुका था।

परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

शव मिलने की सूचना के बाद परिवारों में मातम छा गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

इस घटना के बाद प्रशासन ने नहर तालाब झील आदि में नहाने के लिए मना किया है वही बच्चों को इन जगहों पर खास कर नहीं जाने के लिए कहा है। थोड़ी सी लापरवाही जान ले सकती है ऐसे में सावधानी जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें