रेवाड़ी में ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत: डायल-112 व राहगीरों ने किया रेस्क्यू

On: September 12, 2026 7:06 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत
रेवाड़ी में ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले में शनिवार को गुरावडा गांव के निकट एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक अपनी-अपनी गाड़ियों के क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर राहगीरों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

रेवाड़ी में ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत
रेवाड़ी में ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत

डायल-112 और एंबुलेंस पहुंची मौके पर: सड़क हादसे की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद डायल-112 की पुलिस टीम और एंबुलेंस गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) शुरू कर दिया था और चालकों को बाहर निकालने की मशक्कत में जुट गए थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे दोनों चालकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वाहनों से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद दोनों चालकों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। हादसे में कुल कितने लोग घायल हुए हैं और दुर्घटना की मुख्य वजह (ओवरटेकिंग या तेज रफ्तार) क्या रही, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है। news update…………..

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now