बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान बनें सौरभ यादव

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल और सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच संपन्न हो गए। देर शाम जारी परिणामों में रेवाड़ी में पूर्व प्रधान सौरभ…


देर शाम जारी परिणामों में रेवाड़ी में पूर्व प्रधान सौरभ यादव ने बड़ी जीत दर्ज की
देर शाम जारी परिणामों में रेवाड़ी में पूर्व प्रधान सौरभ यादव ने बड़ी जीत दर्ज की
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल और सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच संपन्न हो गए। देर शाम जारी परिणामों में रेवाड़ी में पूर्व प्रधान सौरभ यादव ने बड़ी जीत दर्ज की। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुए मतदान में प्रधान पद पर सौरभ राव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विश्वामित्र यादव को 407 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

Advertisement

रेवाड़ी बार एसोसिएशन: सौरभ यादव 407 वोटों से विजयी

रेवाड़ी जिला बार में 6 पदों के लिए कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। प्रधान पद के मुकाबले में पूर्व प्रधान सौरभ यादव ने निवर्तमान प्रधान विश्वामित्र यादव को 407 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। सौरभ यादव को 1140 वोट मिले, जबकि विश्वामित्र यादव को 733 और तीसरे प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह को केवल 37 वोट प्राप्त हुए।

महिला उपप्रधान: भागेश विजयी (1037 वोट), उन्होंने कल्याणी (873 वोट) को पराजित किया।
महिला उपप्रधान: भागेश विजयी (1037 वोट), उन्होंने कल्याणी (873 वोट) को पराजित किया।

रेवाड़ी बार के अन्य पदों के विजेता:

  • उपप्रधान: अरुण यादव विजयी (887 वोट), उन्होंने भूपेंद्र (800 वोट) को 87 मतों से हराया।
  • महिला उपप्रधान: भागेश विजयी (1037 वोट), उन्होंने कल्याणी (873 वोट) को पराजित किया।
  • सचिव (General Secretary): विशाल यादव विजयी (994 वोट), उन्होंने मुकेश रंगा (916 वोट) को हराया।
  • सह सचिव (Joint Secretary): नीरू यादव विजयी (1191 वोट), उन्होंने मीनाक्षी (719 वोट) को हराया।
  • कोषाध्यक्ष (Treasurer): महेश विजयी (850 वोट), उन्होंने सन्नी (643 वोट) और पार्थ सिंह (377 वोट) को पीछे छोड़ा।
  • सुबह धीमा, दोपहर बाद मतदान ने पकड़ी रफ्तार

सुबह मतदान शुरू होने के दौरान वोटिंग की गति काफी धीमी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान में तेजी आती गई। दोपहर दो बजे के बाद मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरे दिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

रेवाड़ी में 16.4% बढ़े मतदाता
रेवाड़ी बार एसोसिएशन में इस बार मतदाताओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2025 में जहां कुल 1876 मतदाता थे, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 2183 हो गई, यानी 1 साल में 307 नए एडवोकेट वोटर (16.4% वृद्धि) जुड़े। सुबह मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद अधिवक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp