रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव धामलावास स्थित शिव मंदिर (बाबा सेवानंद आश्रम) परिसर में शनिवार को 9वें विशाल मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर गौरव ग्राम सुधार सेवा समिति धामलावास के सौजन्य से डॉ. आर. बी. यादव अस्पताल, रेवाड़ी द्वारा आयोजित किया गया।

धामलावास गांव में गौरव ग्राम सुधार सेवा समिति ने अस्पताल टीम को किया सम्मानित
डॉ. आर. बी. यादव और विशेषज्ञ टीम ने दी सेवाएं: शिविर में डॉ. आर. बी. यादव ने स्वयं मौजूद रहकर मरीजों का गहन परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उनके साथ अस्पताल की अनुभवी डॉक्टरों की टीम और मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की।

धामलावास गांव में गौरव ग्राम सुधार सेवा समिति ने अस्पताल टीम को किया सम्मानित
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच, जोड़ों व हड्डियों के दर्द सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद विशेषज्ञों द्वारा परामर्श के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

धामलावास गांव में गौरव ग्राम सुधार सेवा समिति ने अस्पताल टीम को किया सम्मानित
गौरव ग्राम सुधार सेवा समिति ने किया अस्पताल टीम का सम्मान
स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल समापन पर गौरव ग्राम सुधार सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. आर. बी. यादव और उनकी पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के मल्टी-स्पेशियलिटी शिविरों के आयोजन से आमजन को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और जांच की सुविधा घर-द्वार पर ही मिल जाती है।













