मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी मे डेरी संचालक की हत्या को लेकर आया नया मोड

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी के गांव कमालपुर में डेरी संचालक जितेंंद्र यादव की हत्या के मामले में चौकाने वाला कारण निकल कर सामने आया है। मृतक के अपने बचपन के दोस्त प्रवीण उर्फ पपला की…


रेवाड़ी (Best24News): भाजपा नेता के भतीजे जितेंद्र यादव के दोनो हत्यारों को पुलिस से काबू कर लिया है
रेवाड़ी (Best24News): भाजपा नेता के भतीजे जितेंद्र यादव के दोनो हत्यारों को पुलिस से काबू कर लिया है
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी के गांव कमालपुर में डेरी संचालक जितेंंद्र यादव की हत्या के मामले में चौकाने वाला कारण निकल कर सामने आया है। मृतक के अपने बचपन के दोस्त प्रवीण उर्फ पपला की पत्नी के साथ पिछले करीब 2 साल से अवैध संबंध थे। इसी रंजिश के चलते प्रवीण ने अपने भतीजे अमन के साथ मिलकर डेरी संचालक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 दिन बाद जड़थल गांव से गिरफ्तार किया है। हालांकि पहले इसको लेकर पैसे का लेन देने को लेकर माना जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद तो सारा ही मामला बदल गया है।

Advertisement

चाचा भतीजे ने योजना से किया था हमला

बता दें कि हत्या की यह वारदात 7 सितंबर को गांव कमालपुर में हुई थी। CCTV  फुटेज भी सामने आया था। मृतक डेरी का संचालन करता था। प्रवीण उर्फ पपला और मृतक बचपन से दोस्त थे। दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी, लेकिन मृतक के प्रवीण की पत्नी के साथ संबंध होने की जानकारी सामने आने के बाद पपला ने हत्या की साजिश बनाई। बता दे प्रवीण ने इस सारे मामले को अपने भतीजे का बताया हुआ था। इसी को लेकर दोनो ने तैयारी के साथ ही अंजाम दिया था।

तीन दिन के रिमांड पर लिया

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ पपला और उसके भतीजे अमन को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, वारदात की पूरी योजना और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp