बावल (Best24News): उपमंडल बावल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राहुल जोशी की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। एक बार फिर प्रधान पद के मुकाबले में नितिन कौशिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को 60 वोटों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दे बावल अध्यक्ष के लिए नितिन कौशिक व अनिल कुमार ने नामांकन किया था। नितिन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को 60 वोटों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर कब्जा जमाया।
- नितिन कौशिक (विजेता): 251 वोट
- अनिल कुमार: 191 वोट
उपप्रधान (Vice President): जयसिंह विजयी रहे। जयसिंह को 228 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील प्रकाश को 211 वोट प्राप्त हुए।
महिला उपप्रधान (Lady Vice President): पूनम कुमारी ने जीत दर्ज की। पूनम को 255 वोट मिले, उन्होंने किरण (190 वोट) को 65 मतों से हराया।
सचिव (General Secretary): नितिन कुमार विजयी घोषित किए गए। नितिन कुमार को 256 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अंकित को 193 वोट प्राप्त हुए।
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): रितु आनंद ने बड़ी जीत हासिल की। रितु आनंद को 278 वोट मिले, उन्होंने प्रीति कुमारी (169 वोट) को पराजित किया।
कोषाध्यक्ष (Treasurer): सुरेंद्र विजयी रहे। सुरेंद्र को 278 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मनीष कुमार को 169 वोट प्राप्त हुए।
परिणामों के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा बधाइ दी।












