Railway New Rules: इंडियन रेलवे के द्वारा समय-समय पर नए नियम लागू किए जाते हैं ताकि यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी किया जा सके। अब रेलवे के द्वारा टिकट व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है जिसे 1 जून 2026 से लागू भी कर दिया गया है।
अनावश्यक भीड़ खत्म करने के लिए रेलवे ने बड़ा नियम बदला है। अब अगर कोई जनरल टिकट लेकर AC या फिर स्लीपर में चढ़ जाता है तो उसे परेशानी हो सकती है। अब नियम पहले से ज्यादा सख्त बना दिया गया है।
वेटिंग टिकट पर नहीं मिलेगा स्लीपर और एसी कोच में सफर
रेलवे के नए नियम के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के पास वेटिंग या जनरल टिकट है तो वह किसी भी कंडीशन में AC या फिर स्लीपर बोगी में नहीं चढ़ सकता है। अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए ही रेलवे ने यह कदम उठाया है।
नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना (Railway New Rules)
रेलवे ने फैसला लिया है कि यदि कोई नियम तोड़ता है तो उसके ऊपर पहले से अधिक जुर्माना लगाया जाएगा और कुछ कंडीशन में जेल का प्रावधान भी रखा गया है ऐसे में आप भूलकर भी यह गलती नहीं करें।
कई बार ऐसा देखा जाता था कि लोग वेटिंग टिकट लेकर AC या फिर स्लीपर में चढ़ जाते थे और ऐसे में विवाद बढ़ता था। बोगी में भीड़ भी बढ़ जाती थी और जिनके पास कंफर्म टिकट था उन्हें परेशानी होती थी इसलिए रेलवे ने नया और सख्त नियम बना दिया है।
TTE को मिले अतिरिक्त अधिकार
नए प्रावधानों के तहत टिकट निरीक्षक (TTE) को अधिक अधिकार दिए गए हैं। यदि कोई यात्री नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो टीटीई आवश्यक कार्रवाई कर सकता है। रेलवे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को उनकी सीट और यात्रा सुविधा बिना किसी परेशानी के मिल सके।





















