Rewari Local News: 44 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, दूसरे बच्चे का शव मिला

On: June 2, 2026 5:11 PM
Follow Us:
44 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, दूसरे बच्चे का शव मिला

Rewari Local News: कोसली क्षेत्र में स्थित जेएलएन नहर में डूबे दो बच्चों के शव बरामद होने के बाद शोक फैल गया है। कुछ दिन पहले ही दोनों बच्चे नहर में डूब गए थे। 44 घंटे के तलाश के बाद दूसरे बच्चे की लाश मिल पाई है।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

सामने जानकारी के अनुसार तीन बच्चे नहर में नहाने गए थे इसी दौरान दो बच्चे तेज बहाव में बह गए लेकिन एक बच्चा सुरक्षित बच गया।

कई घंटों तक चला सर्च अभियान

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दूसरे बच्चे का शव बरामद हुआ है वहीं पहले बच्चे का शव मिल चुका था।

परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

शव मिलने की सूचना के बाद परिवारों में मातम छा गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।

प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

इस घटना के बाद प्रशासन ने नहर तालाब झील आदि में नहाने के लिए मना किया है वही बच्चों को इन जगहों पर खास कर नहीं जाने के लिए कहा है। थोड़ी सी लापरवाही जान ले सकती है ऐसे में सावधानी जरूरी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now