
Railway new refund rule: इंडियन रेलवे के द्वारा 1 अप्रैल से रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। आपको अगर ट्रेन से सफर करना है तो नए रिफंड नियमों के बारे में जानना चाहिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अब रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन का टाइमिंग 8 घंटे कर दिया है। तो आईए जानते हैं रेलवे के नए टिकट कैंसिलेशन नियम के बारे में।
रिफंड के नियमों में बदलाव (Railway new refund rule)
इंडियन रेलवे ने कल से रिफंड के नियमों में बदलाव किया है जिसका सीधा असर रेल यात्रियों पर पड़ेगा। अब सफर से 8 घंटे पहले अगर आप टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको 50% का रिफंड मिलेगा। अगर सफर से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल नहीं करते हैं तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा आपका 100% पैसा कट जाएगा।
नए नियमों के अंतर्गत अगर आप ट्रेन खुलने के समय से 8 से 24 घंटा पहले अपना टिकट कैंसिल कर रहे हैं तो आपको 50% रिफंड मिल जाएगा जबकि 50% पैसा रेलवे के द्वारा काट लिया जाएगा।अगर कोई यात्री ट्रेन खुलने से 24 से 72 घंटे पहले अपना टिकट कैंसिल कर रहा है तो उसे 75% का रिफंड मिलेगा और 25% रेलवे के द्वारा पैसा काट लिया जाएगा। अगर 8 घंटे से पहले आप टिकट कैंसिल नहीं करते हैं तो आपका 100% पैसा कट जाएगा।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
पहले टिकट कैंसिलेशन के नियम अलग थे। 1 अप्रैल से पहले टिकट सफर से 4 घंटे पहले कैंसिल करने पर पूरा रिफंड मिल जाता था लेकिन रेलवे ने अब नियम को बदल दिया है। अब आपको सफर से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करना होगा तभी आपको रिफंड मिलेगा वरना आपका पूरा पैसा कट जाएगा।
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
एक गलती से डूब जाएगा पूरा पैसा
अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो रिफंड के नए नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए। आपकी एक छोटी सी गलती से आपका पूरा पैसा डूब सकता है। पहले अक्सर देखा जाता था कि यात्री ट्रेन खुलने से पहले टिकट कैंसिल करते थे जिससे रेलवे को घाटा हो रहा था।लेकिन अब नियम बदल गए हैं।अब सफर से 8 घंटे पहले ही आपको टिकट कैंसिल करना होगा।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार
