Murder : धारूहेड़ा में हत्या कर शव मिट्टी में दबाया, जांच में जुटी पुलिस ?

On: September 6, 2026 9:13 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: डेड बोडी मिलने की सूचना के बाद भटसाणा में गांव में एकत्रित भीड

Murder: धारूहेड़ा: गांव भटसाना में रविवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भैंसों की एक डेयरी के समीप मिट्टी में दबा हुआ एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

धारूहेड़ा: डेड बोडी मिलने की सूचना के बाद भटसाणा में गांव में एकत्रित भीड
धारूहेड़ा: डेड बोडी मिलने की सूचना के बाद भटसाणा में गांव में एकत्रित भीड

बता दे कि फाजिलपुर के मूल निवासी अरूण कुमार धारूहेड़ा संतोष कलोनी में रहता है। उसने गांव भटसाणा में 12 एकड जमीन ली है तथा यहां पर भटसाना में भैंसों की एक डेयरी खोली हुई है, जहां करीब 7 से 8 मजदूर काम करते हैं। बता दे कि डेयरी पर काम करने वाली एक महिला मजदूर को परिसर के पास मिट्टी में कुछ संदिग्ध दबा होने का अहसास हुआ। जब ध्यान से देखा गया तो वहां एक युवक का शव दबा हुआ था। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के सरपंच भूप सिंह को दी, जिसके बाद सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

BHATSANA MURDER CASE

 

सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए जा सके। थाना धारूहेडा प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पुलिस डेयरी में काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक दृष्टि से मामला हत्या कर शव को छुपाने का नजर आ रहा है। फिलहाल शव को नि​कला नहीं जा सका है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now