23 दिन में धारूहेड़ा में 8 चोरी, 25 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली

On: September 6, 2026 8:34 PM
Follow Us:
23 दिन में धारूहेड़ा में 8 चोरी, 25 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली

धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से नागरिकों में भारी डर व भय का माहौल बना हुआ है। पिछले 23 दिनों के भीतर अकेले वार्ड नंबर 14 में 6 चोरी और 2 चोरी के प्रयास की घटनाओं हो चुकी है। आलम यहां तक 25 दिन होने बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गंभीर समस्या को लेकर धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा और वार्ड पार्षद अनिल कुमार ने रेवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

तेजी बढ रहा बदमाशों का कहर: चेयरमैन अजय जांगड़ा व पार्षद अनिल कुमार ने एसपी को बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर 14 में बेखौफ चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को निशाना बनाया है। बता दे कि चोर 8 अगस्त को एक ही समय पर चार अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं अंजाम दी गईं। चोर हरिगनर में चोरी की नीयत से घुसे चोरों को परिजनों के जाग जाने पर उल्टे पैर भागना पड़ा।

28 अगस्त की रात: रामजस नगर (वार्ड नंबर 14) में बेखौफ चोरों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर गंभीर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात लगभग 10:30 बजे एक घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस को लगातार शिकायतें दर्ज कराए जाने के बावजूद अभी तक चोरों की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही चोरी हुआ सामान बरामद हुआ है। चेयरमैन अजय जांगड़ा ने एसपी से मांग की कि चोरी की इन वारदातों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, विशेष टीमों का गठन कर चोरों को तुरंत दबोचा जाए और चोरी की गई संपत्ति बरामद कराई जाए।

उन्होंने बताया कि टीम को तीन जगह सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई जा रही है जिससे सरेआम चार पांच युवक चेहरा छीपा रात को घरों में लूट पाट करते है। सबसे अहम बात यह है इतने ज्यादा सबूत देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं

 

एसपी का आश्वासन: बढ़ेगी रात्रि गश्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने आश्वस्त किया कि धारूहेड़ा क्षेत्र और खासकर प्रभावित इलाकों में पुलिस की रात्रि गश्त (Night Patrolling) तुरंत बढ़ाई जाएगी और वारदातों को सुलझाने के लिए संबंधित थाना पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now