Success Story: अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि जो लोग मेहनत करते हैं उन्हें कामयाबी जरूर मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताएंगे जिसने मुश्किलों से लड़ते हुए सफलता की कहानी लिख दी।
आज हम आपको हरियाणा की रहने वाली ममता नागर की कहानी बताएंगे जिन्होंने शादी के बाद परिवार बच्चे संभालते हुए अपनी तैयारी जारी रखी। तैयारी के दौरान लोग उन्हें ताने मारते थे कि अब तो उम्र निकल गई अब क्या नौकरी मिलेगी लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वह अपनी तैयारी जारी रखी और अंत में उन्होंने सफलता से सब का मुंह बंद कर दिया।
शादी के बाद छूट गई थी पढ़ाई
ममता एक बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है और शादी के बाद उनकी पढ़ाई भी छूट गई। शादी के बाद वह बच्चे और परिवार संभालने लगी और इन सब में वह पढ़ाई करना ही भूल गई लेकिन उनके मन में सरकारी नौकरी पाने की जिद हमेशा रही।
पति ने बढ़ाया हौसला
ममता ने जब दोबारा पढ़ाई करने का ठान लिया तब आसपास के लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। लोग कहते थे कि इतनी उम्र बीत गई है अब क्या नौकरी मिलेगी लेकिन उनके पति ने कभी उनके साथ नहीं छोड़ा। ममता के पति हरियाणा पुलिस में नौकरी करते हैं। पति का साथ मिला तो ममता ने कुछ कर दिखाने का ठान लिया।
कई बार असफलता मिली, फिर भी नहीं मानी हार
सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान ममता ने कई परीक्षाएं दीं, लेकिन शुरुआती दौर में सफलता हाथ नहीं लगी। कई बार कुछ अंकों की कमी से चयन रुक गया। हर रिजल्ट के बाद रिश्तेदार ताने देते थे कि अब पढ़ाई छोड़ दो।
इसके बावजूद ममता ने खुद को कमजोर नहीं होने दिया। उन्होंने तय कर लिया था कि मेहनत जारी रखनी है और एक दिन सफलता जरूर हासिल करनी है।
बच्चों को छोड़कर मायके में की तैयारी
पढ़ाई के दौरान ममता ने बच्चों को अपने मायके में छोड़ दिया और घंटो लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करती थी। ममता के लिए बच्चों से दूर रहना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखी।
मेहनत लाई रंग, KVS में मिली नौकरी
लगातार संघर्ष और मेहनत के बाद साल 2023 में ममता नागर का चयन केंद्रीय विद्यालय में PRT टीचर के पद पर हो गया। अब वह जयपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रही हैं।


















