रेवाड़ी का बढ़ा मान: 9 शिक्षकों को मिलेगा ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’

On: August 28, 2026 3:21 PM
Follow Us:
स्टेट टीचर अवॉर्ड' (State Teacher Award) सूची में रेवाड़ी के कुल 9 शिक्षकों का चयन हुआ है।

रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा घोषित राज्य शिक्षक पुरस्कारों में रेवाड़ी जिले के शिक्षकों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। शैक्षणिक सत्र 2024 और 2025 के लिए जारी की गई ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’ (State Teacher Award) सूची में रेवाड़ी के कुल 9 शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें 3 महिला शिक्षिकाएं शामिल हैं।

 

शिक्षा निदेशालय ने जारी की 2024 और 2025 की सूची

रेवाड़ी का बढ़ा मान: 9 शिक्षकों को मिलेगा 'स्टेट टीचर अवॉर्ड' स्टेट टीचर अवॉर्ड

  • वर्ष 2024 की सूची: प्रदेशभर से 40 शिक्षकों का चयन हुआ, जिनमें रेवाड़ी के 6 शिक्षक (2 महिलाओं सहित) शामिल हैं।
  • वर्ष 2025 की सूची: प्रदेशभर से 38 शिक्षकों को चुना गया, जिनमें रेवाड़ी के 3 शिक्षक (1 महिला सहित) शामिल हैं।

स्टेट अवॉर्ड के लिए चयनित रेवाड़ी के 9 गुरुजन:

वर्ष 2024 के अवॉर्डी:

  • माया यादव: प्राचार्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भाकली (नामांकन के समय कोसली स्कूल में कार्यरत)।
  • विनोद कुमार: टीजीटी साइंस, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भठसाना।
  • मुकेश कुमार: टीजीटी हिंदी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, ततारपुर इस्तमुरार।
  • मुकेश: C&V, शहीद धर्म सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लूखी।
  • राज कुमार: शिक्षक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, चांदूवास।
  • टीना कुमारी: शिक्षिका, राजकीय प्राइमरी स्कूल (रेवाड़ी)।

वर्ष 2025 के अवॉर्डी:

  • प्रदीप कुमार: पीजीटी पॉलिटिकल साइंस, शहीद राव स्वरूप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कंवाली।
  • मुकेश कुमार: टीजीटी अंग्रेजी, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर।
  • स्नेहता: शिक्षिका, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मामड़िया अहीर।

निजी कोष से मदद और स्कूल का कायाकल्प

प्राचार्या माया यादव (गांव जुड्डी): जिला की सबसे कम उम्र की प्राचार्या माया यादव के पति रविंद्र कुमार भी शिक्षा विभाग में हैं। संस्कृत प्रवक्ता रहते हुए उन्होंने छात्राओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाया। कोसली स्कूल के सौंदर्यकरण के लिए उन्होंने निजी कोष से ₹1 लाख रुपये का योगदान दिया।

विनोद कुमार (गांव पाल्हावास): भठसाना स्कूल में टीजीटी साइंस विनोद कुमार के प्रयासों से स्कूल को कई बार ‘मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण’ व ‘स्वच्छ विद्यालय’ प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान मिला। ग्रामीणों के सहयोग से ₹4 लाख रुपये खर्च कर मिडल स्कूल में ही उच्च स्तरीय साइंस लैब स्थापित करवाई।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार