रविवार, 15 नवम्बर 2026

Dharuhra News: रैंप तोड़े जा रहे, लेकिन नालों की सफाई पर नहीं दिया जा रहा ध्यान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhra News : नगरपालिका द्वारा अवैध रैंपों को तोड़ने की कार्रवाई तो जोर-शोर से की जा रही है, लेकिन शहर में जलभराव की असली वजह बने नालों की सफाई पर कोई ठोस…


Dharuhra News : नगरपालिका द्वारा अवैध रैंपों को तोड़ने की कार्रवाई तो जोर-शोर से की जा रही है, लेकिन शहर में जलभराव की असली वजह बने नालों की सफाई पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। इससे शहरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, क्योंकि मानसून की शुरुआत होते ही गंदे व जाम नाले परेशानियों का सबब बन सकते हैं।Dharuhra News

नगरपालिका द्वारा बीते कुछ दिनों से सड़क किनारे बने अवैध रैंपों को तोड़ने का अभियान चलाया गया है। अधिकारियों का तर्क है कि ये रैंप नालियों को बंद कर देते हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित होती है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या की जड़ सिर्फ रैंप नहीं, बल्कि महीनों से जमे कचरे और गाद से भरे नाले हैं, जिनकी समय पर सफाई नहीं की जा रही।Dharuhra News

शहर के कई वार्डों में नालों की हालत बेहद खराब है। कई जगहों पर तो नाले पूरी तरह से बंद हो चुके हैं, जिससे हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। लोगों ने आरोप लगाया कि हर साल बारिश से पहले सफाई के नाम पर खानापूर्ति होती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं होता।Dharuhra News

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

निवासियों ने नपा से मांग की है कि रैंप तोड़ने के साथ-साथ नालों की नियमित और पूरी तरह से सफाई कराई जाए, ताकि बरसात में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।
धारूहेड़ा: बास रोड पर रैंप तोडने बाद नहीं हुई नाले की सफाई

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp