सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: शादी में नोटों की मालाओं पर सख्ती की तैयारी, अब बताना होगा पैसों का पूरा हिसाब

Written by: सुनील चौहान

Published:

    LOCAL NEWSLOCAL NEWSHaryana News: हरियाणा के नूह जिले में शादी समारोह के दौरान हजारों लाखों के नोट शिवानी माला पहनने का प्रचलन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। प्रशासन…


शादी में नोटों की मालाओं पर सख्ती की तैयारी
शादी में नोटों की मालाओं पर सख्ती की तैयारी
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

 

शादी में नोटों की मालाओं पर सख्ती की तैयारी
शादी में नोटों की मालाओं पर सख्ती की तैयारी

LOCAL NEWSLOCAL NEWSHaryana News: हरियाणा के नूह जिले में शादी समारोह के दौरान हजारों लाखों के नोट शिवानी माला पहनने का प्रचलन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। प्रशासन के द्वारा इस दिखावे पर अब रोक लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

पुलिस प्रशासन का कहना है कि विवाह में ऐसे नगदी से बने मालाओं के इस्तेमाल से गलत संदेश जा रहा है इसके साथ ही साथ अवैध फंडिंग का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। अब शादी विवाह में हजारों लाखों के नोट से बने मालाओ पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी।

नोटों की मालाओं पर पुलिस की पैनी नजर

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि हाल के दिनों में कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दूल्हों को लाखों और यहां तक कि करोड़ों रुपये की नकदी से बनी मालाएं पहनाई गईं। पुलिस को शक है कि इस तरह के आयोजनों में काले धन और टैक्स चोरी से जुड़े पैसे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

एसपी के अनुसार अब यदि किसी शादी समारोह में भारी मात्रा में नकदी की माला दिखाई देती है, तो संबंधित लोगों से पैसों का स्रोत पूछा जाएगा। यदि वे रकम का सही हिसाब नहीं दे पाए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

किराये पर नोटों की माला देने वाले भी जांच के दायरे में

पुलिस ने साफ कर दिया है कि केवल नोटों की माला पहनाने वाले ही नहीं, बल्कि किराये पर ऐसी मालाएं उपलब्ध कराने वाले लोग भी जांच के घेरे में आएंगे। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की दिखावटी परंपराएं समाज में गलत प्रतिस्पर्धा और फिजूलखर्ची को बढ़ावा देती हैं।

समाज पर पड़ रहा गलत असर

अधिकारियों का कहना है कि शादी समारोह खुशियों का अवसर होते हैं, लेकिन पैसों का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन सामाजिक असमानता और गलत मानसिकता को बढ़ावा देता है। खासतौर पर युवाओं में दिखावे की होड़ बढ़ रही है, जो आगे चलकर कई सामाजिक समस्याओं का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp