
Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम के अशोक विहार में रहने वाली एक हिंदू महिला को शादी का झांसा देकर एक मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म किया है, इसके बाद धोखे से उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। महिला ने पुरुष पर आरोप लगाया है कि युवकों से बहला खुश लाकर अपने घर ले गया था जहां उसके साथ बलात्कार हुआ और धोखा से उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया। आरोपी के खिलाफ महिला ने सेक्टर पांच थाने में केस दर्ज कराया है।
लंबे समय से चल रहा था लव अफेयर
महिला की उम्र 30 साल है उसने बताया कि जब वह 13-14 साल की उम्र की थी तभी से दानिश नाम का एक युवक उसका पीछा कर रहा था। हालांकि जब लड़की के घर वालों ने दानिश को डराया तो वह कुछ सालों के लिए गायब हो गया लेकिन वापस फिर से वह लड़की के पीछे पड़ गया।
2021 में अपने साथ ले गया था दानिश
लड़की ने बताया कि जब वह दिल्ली पढ़ाई करने गई तब दानिश उसके जिंदगी में वापस लौट आया और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। 2021 में उसे बहला फैसला कर ले गया और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और कई आपत्तिजनक फोटो भी ले ली। फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
ये भी पढ़ें:Haryana News: रेवाड़ी-पलवल हाईवे होगा फोरलेन, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण
धोखे से कराया धर्म परिवर्तन
2021 में आरोपी उसे एक कोर्ट मिलेगा और वहां उर्दू में लिखो कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करा दिया। बाद में लड़की को पता चला कि उसका धर्म परिवर्तन कराया गया है और उसे धोखे से शादी का कागजात पर हस्ताक्षर कराया गया है।
लड़की ने बताया कि 2022 में उसे गलत चीजों का एहसास हुआ इसके बाद आरोपी ने उसका फोटो वायरल करने की धमकी दी। बाद में लड़की ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया और अब जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
