Hantavirus Alert: गुरुग्राम में बढ़ा हंता वायरस का खतरा, हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट

On: May 12, 2026 2:38 PM
Follow Us:

Hantavirus Alert: गुरुग्राम कॉर्पोरेट हब के रूप में जाना जाता है और यहां बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय कंपनिया और विदेशी लोग आते जाते रहते हैं। ऐसे में इस शहर में हंतावायरस का खतरा भी बढ़ने लगा है। पश्चिमी और यूरोपीय देशों के सामने आए हंता वायरस संक्रमण के बाद अब गुरुग्राम में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य के निगरानी के दृष्टिकोण से गुरुग्राम को संवेदनशील शहर माना जा रहा है।

चूहों के कारण बढ़ रहा है हंता वायरस का खतरा (Hantavirus Alert)

आपको बता दे चूहों के वजह से हंता वायरस (.Hantavirus Alert) का खतरा बढ़ता है। यह संक्रमण उन जगहों पर ज्यादा बढ़ता है जहां साफ सफाई ना हो और चूहा बड़ी संख्या में रहते हो। खासकर गोदाम बेसमेंट आदि जगहों पर हंता वायरस का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।

गुरुग्राम में तेजी से बढ़ रहे हैं चूहा काटने का केस

गुरुग्राम में निर्माण और घनी आबादी के वजह से यहां रैट बाईट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना कई चूहा काटने के मामले देखने को मिल रहे हैं जिसके वजह से यहां भी हंता वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गुरुग्राम साइबर सिटी के रूप में भी जाना जाता है और यहां बड़े पैमाने पर विदेश के लोग आते हैं। यहां विदेशी कंपनियों के बड़े पैमाने पर कार्यालय भी है ऐसे में यहां खतरा ज्यादा बढ़ सकता है जिसको लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी किया है।

हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों से अपील किया है कि आप साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। जहां चूहे हो वहां जाने से बचें। गंदगी से बचने की जरूरत है क्योंकि गंदगी में भी हंता वायरस का खतरा बढ़ता है। अगर आपको इस बीमारी के कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि देरी आपकी जान भी ले सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now